✕

होम / बिजनेस / बाजार ने पकड़ी रफ्तार, आज इन शेयरों में दिख रहा निवेश का मौका

बाजार ने पकड़ी रफ्तार, आज इन शेयरों में दिख रहा निवेश का मौका

BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 446.93 अंक की बढ़त के साथ 81,337.95 पर बंद हुआ. NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी 140.20 अंक चढ़कर 24,821.10 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार तीन दिनों की गिरावट से उबरते हुए मजबूती के साथ बंद हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सहारा मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 446.93 अंक यानी 0.55% की बढ़त के साथ 81,337.95 पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में यह एक समय 538.86 अंक की बढ़त के साथ 81,429.88 तक भी पहुंचा था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 140.20 अंक यानी 0.57% चढ़कर 24,821.10 पर बंद हुआ.

किन शेयरों ने दिया बाजार को सहारा
सेंसेक्स की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक 2.21% की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, मारुति, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में रहे.

हालांकि, कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट भी देखी गई. एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाइटन और ITC के शेयरों में कमजोरी आई.

इन शेयरों ने बनाया 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ शेयरों में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी बनी रही. Apar Industries, Netweb Technologies, Affle (India), Welspun Corp, Tata Chemicals, PNC Infratech और Birlasoft ने अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार किया, जो इन शेयरों में जारी तेजी का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में दिख रही गिरावट
वहीं कुछ शेयरों में गिरावट के संकेत भी मिल रहे हैं. तकनीकी संकेतक MACD के अनुसार Zen Technologies, Home First Finance, SBFC Finance, Sapphire Foods, Indian Energy Exchange, Signatureglobal India और Sundaram Finance में मंदी का ट्रेंड शुरू हो गया है. यह दर्शाता है कि इन स्टॉक्स में आने वाले दिनों में और गिरावट संभव है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.