✕

होम / बिजनेस / UP में ₹12,000 करोड़ के निवेश के साथ तैयार होगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा फार्मा पार्क, जानें पूरी डिटेल

UP में ₹12,000 करोड़ के निवेश के साथ तैयार होगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा फार्मा पार्क, जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश के लिए यह फार्मा पार्क न केवल रोजगार सृजन का माध्यम बनेगा, बल्कि राज्य की फार्मा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी स्थिति को भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पिछड़े माने जाने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र को औद्योगिक हब में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. ललितपुर में 1,472 एकड़ में बनने वाले फार्मा पार्क से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. इस परियोजना से करीब 12,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने का अनुमान है, जो 14,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगा. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारत का अगला थोक दवा निर्माण केंद्र बन सकता है यूपी

उत्तर प्रदेश को गुजरात और आंध्र प्रदेश के साथ भारत के प्रमुख थोक दवा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने का सपना अब साकार होता दिख रहा है. ललितपुर का यह फार्मा पार्क देश के फार्मा क्षेत्र में राज्य की हिस्सेदारी को मजबूत करेगा. यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के मुताबिक, यह पूरी तरह राज्य प्रायोजित परियोजना है और इसका मुख्य उद्देश्य सक्रिय फार्मास्युटिकल घटकों (API) के निर्माण में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है.

परियोजना का पहला चरण शुरू, पर्यावरणीय मंजूरी भी मिली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह परियोजना अब अपने पहले चरण में प्रवेश कर चुकी है. इसमें से 353 एकड़ ज़मीन पहले ही अधिग्रहण की जा चुकी है. पार्क के पहले चरण के लिए आवंटन शुरू हो चुका है और पर्यावरणीय मंजूरी भी मिल चुकी है. इस परियोजना में "जीरो लिक्विड डिस्चार्ज" तकनीक को अपनाया गया है, जिसके तहत सभी अपशिष्ट जल का शुद्धिकरण और पुन: उपयोग किया जाएगा.

निवेश आकर्षित करने के लिए रोड शो

यूपीसीडा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए देशभर में रोड शो कर रहा है. हाल ही में अहमदाबाद में एक रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें कई कंपनियों ने फार्मा पार्क में निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए. अब मुंबई में इसी तरह का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले चंडीगढ़ और हैदराबाद में भी रोड शो हो चुके हैं.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा फार्मा पार्क

ललितपुर फार्मा पार्क प्लग-एंड-प्ले (उपयोग के लिए तैयार) ढांचे के साथ एक अत्याधुनिक सुविधाजनक होगा. पार्क में सीसीटीवी निगरानी, आवास इकाइयां, इन-हाउस स्किल डेवलपमेंट सेंटर और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं होंगी. सभी यूटिलिटी सिस्टम भूमिगत होंगे, ताकि सुरक्षा और साफ-सफाई का उच्च स्तर सुनिश्चित किया जा सके.

यूपी की फार्मा सेक्टर में नई पहचान

पहले हिमाचल प्रदेश इस क्षेत्र का मुख्य केंद्र था, लेकिन टैक्स लाभ खत्म होने के बाद कंपनियां गुजरात और हैदराबाद की ओर रुख कर चुकी हैं. अब उत्तर प्रदेश इस रिक्त स्थान को भरने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में जमीन पर इस परियोजना के परिणाम दिखाई देने लगेंगे.

प्रमुख निवेशक कंपनियों की भागीदारी

अहमदाबाद रोड शो के दौरान सीएसएल लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिससे 250 नौकरियों का सृजन होगा. वहीं, मेडीहीथ डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड हेल्थकेयर यूनिट की स्थापना करेगी, जबकि गमन इरेडिएशन 35 करोड़ रुपये से स्किन ट्रीटमेंट यूनिट बनाएगी, जिससे 150 रोजगार सृजित होंगे. ओबमेड फार्मा ने भी 5 एकड़ भूमि में फॉर्मूलेशन यूनिट के लिए 200 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जताई है.

यूपी को 1 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में अहम कदम

यह परियोजना न केवल बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर (1 लाख करोड़ डॉलर) की अर्थव्यवस्था बनाने की राज्य सरकार की रणनीति को भी गति प्रदान करेगी. सरकार का मानना है कि इस प्रकार की औद्योगिक परियोजनाएं ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में विकास का नया रास्ता खोलेंगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago