✕

होम / बिजनेस / 30 जुलाई से खुलेगा श्री लोटस डेवलपर्स का IPO, कई फिल्मी सितारें पहले ही लगा चुके हैं पैसा

30 जुलाई से खुलेगा श्री लोटस डेवलपर्स का IPO, कई फिल्मी सितारें पहले ही लगा चुके हैं पैसा

बॉलीवुड सितारों और अनुभवी निवेशकों का भरोसा जीत चुकी श्री लोटस डेवलपर्स का IPO बाजार के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में अगले हफ्ते एक नई एंट्री होने जा रही है. रियल एस्टेट सेक्टर की मुंबई बेस्ड कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आ रही है. इस IPO की शुरुआत 30 जुलाई 2025 से होगी और निवेशक 1 अगस्त तक इसमें पैसा लगा सकेंगे. कंपनी ने प्राइस बैंड 140 से 150 रुपये प्रति शेयर तय किया है और इस इश्यू के जरिए कुल 792 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है. अगर आप रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश के इच्छुक हैं, तो इस इश्यू पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, निवेश से पहले कंपनी की मौजूदा वैल्यूएशन और शेयर प्राइस ट्रेंड पर गौर करना जरूरी होगा. 

कई दिग्गज सितारे पहले ही कर चुके हैं निवेश
इस कंपनी में बॉलीवुड के दिग्गज पहले से ही हिस्सेदार हैं. साल 2024 में हुए प्राइवेट प्लेसमेंट के दौरान श्री लोटस डेवलपर्स ने 150 रुपये प्रति शेयर की दर से 118 निवेशकों को शेयर ऑफर किए थे. अमिताभ बच्चन ने इसमें 6.66 लाख शेयर खरीदकर 10 करोड़ रुपये का निवेश किया था. वहीं, शाहरुख खान के फैमिली ट्रस्ट ने 6.75 लाख शेयर लगभग 10.1 करोड़ रुपये में खरीदे थे. इसके अलावा ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन ने भी 70-70 हजार शेयर खरीदे थे. हालांकि, अभी इन शेयरों की वैल्यू लगभग स्थिर बनी हुई है, जिससे इन शुरुआती निवेशकों को कोई खास लाभ नहीं हुआ है.

399 करोड़ रुपये जुटा चुकी है कंपनी
IPO से पहले, कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 399.20 करोड़ रुपये का फंड जुटाया था. इसमें न सिर्फ फिल्मी सितारे शामिल हुए, बल्कि बड़े निवेशकों और संस्थानों ने भी भरोसा जताया. एकता कपूर, तुषार कपूर, और उनके पिता जितेंद्र, साथ ही प्रमुख निवेशक आशीष कचोलिया, जगदीश मास्टर, और DR चोकसी फिनसर्व जैसे बड़े नामों ने इस फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया.

क्या करती है श्री लोटस डेवलपर्स?
2015 में स्थापित श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी लिमिटेड मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में अल्ट्रा-लक्जरी और लक्जरी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर काम करती है.

- कंपनी के पास 0.93 मिलियन स्क्वेयर फीट डेवलपेबल एरिया है (30 जून 2025 तक).
- अब तक 4 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं,
- 5 प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है और 11 प्रोजेक्ट्स भविष्य में शुरू किए जाने की योजना में हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.