✕

होम / बिजनेस / देश की सबसे बड़ी AMC ला रही IPO, प्रूडेंशियल बेचेगी 10% हिस्सेदारी, ICICI Bank बढ़ाएगा हिस्सा

देश की सबसे बड़ी AMC ला रही IPO, प्रूडेंशियल बेचेगी 10% हिस्सेदारी, ICICI Bank बढ़ाएगा हिस्सा

यह IPO MF और AMS में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है, खासकर ऐसे समय में जब निवेशक बड़े ब्रांड्स और स्थिर आय स्रोतों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की सहायक कंपनी ICICI Prudential Asset Management Company (AMC) बाजार में अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने जा रही है. कंपनी ने 8 जुलाई 2025 को इस संबंध में सेबी (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कर दिया है. यह IPO केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी इस इश्यू से कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा.

विदेशी साझेदार बेचेगा हिस्सेदारी

इस OFS के तहत, विदेशी साझेदार Prudential Corporation Holdings अपनी 10% हिस्सेदारी यानी करीब 1.76 करोड़ शेयर बेचेगा. इसका मतलब है कि इस पब्लिक इश्यू से मिलने वाली राशि कंपनी को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले प्रमोटर को जाएगी.

IPO मैनेजमेंट की कमान 18 लीड मैनेजर्स के हाथों

कंपनी द्वारा दाखिल DRHP के अनुसार, इस इश्यू का रजिस्ट्रार Kfin Technologies को बनाया गया है. IPO के लिए 18 बुक रनिंग लीड मैनेजर्स नियुक्त किए गए हैं. इनमें  Citigroup Global Markets India, Morgan Stanley India, BofA Securities, Axis Capital, CLSA India, IIFL Capital Services, Kotak Mahindra Capital, Nomura Financial Advisory, SBI Capital Markets, ICICI Securities, Goldman Sachs India, HDFC Bank, JM Financial, Motilal Oswal Investment सहित 18 दिग्गज कंपनी शामिल हैं. 

ICICI Bank बढ़ाएगा अपनी हिस्सेदारी

IPO की घोषणा के साथ ही ICICI Bank ने 9 जुलाई को एक अहम जानकारी साझा की. बैंक ने बताया कि वह ICICI Prudential AMC में अपनी हिस्सेदारी 2% और बढ़ाएगा. वर्तमान में बैंक के पास इस AMC में 51% हिस्सेदारी है, जबकि Prudential Corporation Holdings के पास 49% हिस्सेदारी है. दोनों कंपनियां साल 1998 से संयुक्त उद्यम के रूप में काम कर रही हैं.

भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी

DRHP के अनुसार, ICICI Prudential AMC सक्रिय म्यूचुअल फंड की तिमाही औसत संपत्तियों (QAAUM) के आधार पर भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. 31 मार्च 2025 तक कंपनी का मार्केट शेयर 13.3% था और यह 1.46 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे रही थी.

सबसे ज्यादा स्कीम्स मैनेज करने वाली AMC

कंपनी के पास म्यूचुअल फंड उद्योग में सबसे ज्यादा स्कीम्स हैं. 31 मार्च 2025 तक इसके पोर्टफोलियो में कुल 135 स्कीमें थीं:

- 42 इक्विटी और इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीम्स
- 20 डेट स्कीम्स
- 56 पैसिव स्कीम्स
- 14 फंड ऑफ फंड (डोमेस्टिक)
- 1 लिक्विड स्कीम
- 1 ओवरनाइट स्कीम
- 1 आर्बिट्राज स्कीम

आर्थिक प्रदर्शन और संपत्ति विवरण

- कुल AUM (संपत्ति): 4,384 करोड़ रुपये (31 मार्च 2025 तक)
- FY25 टर्नओवर: 4,980 करोड़ रुपये 
- शुद्ध मुनाफा (PAT): 26.51 करोड़ रुपये

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

13 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago