✕

होम / बिजनेस / साइबर अटैक से देश को हुआ करोड़ों का नुकसान, वित्त मंत्रालय का ये डेटा आपको कर देगा हैरान!

साइबर अटैक से देश को हुआ करोड़ों का नुकसान, वित्त मंत्रालय का ये डेटा आपको कर देगा हैरान!

देश में बढ़ते साइबर अपराधों की समस्या को देखते हुए, वित्त मंत्रालय ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती ठगी और धोखाधड़ी से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में साइबर अपराधों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और साइबर अटैक के माध्यम से लोगों की जेबें खाली की जा रही हैं. हाल ही में वित्त मंत्रालय ने संसद में एक अहम बयान जारी करते हुए बताया कि दिसंबर 2023 तक स्कैमर्स ने 107 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भारतीयों के खातों से चुराई है. पिछले 10 वर्षों में जैसे-जैसे ऑनलाइन लेन-देन का इस्तेमाल बढ़ा है, वैसे-वैसे साइबर अपराधियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, और यह बढ़ती घटनाएं एक गंभीर समस्या बन गई हैं. सरकार ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए लोगों से सतर्क रहने और साइबर सुरक्षा उपायों को अपनाने की अपील की है.

10 सालों में इतना बढ़ गया साइबर क्राइम  
लोकसभा में सरकार से पूछा गया कि पिछले 10 सालों लोगों को साइबर फ्रॉड की चपेट में आकर लोगों ने कितने पैसे गंवाए हैं. इस पर वित्त मंत्रालय की ओर से सदन में जवाब दिया गया, जिसमें सरकार की ओर साल 2014-15 से लेकर मौजूदा वित्त वर्ष के दिसंबर महीने तक के आंकड़े बताए गए. उन आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 10 सालों में देश में साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों के पैसा गंवाने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. रकम भी बढ़ी है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, साल 2014-15 में डिजिटल फ्रॉड के कारण 18.46 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, जबकि वर्तमान वित्त वर्ष के 9 महीनों के भीतर यानी  दिसंबर तक ही ये आंकड़ा 100 करोड़ रुपये को पार कर 107 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया. यह दर्शाता है कि साइबर अपराधियों ने अपने हथकंडों को और अधिक बढ़ाया है और साइबर ठगी में भारी वृद्धि देखी गई है.  

साल दर साल बढ़ते साइबर फ्रॉड के आंकड़े  
वित्त मंत्रालय ने यह भी बताया कि इन आंकड़ों के आधार पर बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के रिकॉर्ड के मुताबिक, साइबर फ्रॉड के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि जहां साल 2015-16 में साइबर फ्रॉड से 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, वहीं साल 2023-24 के दौरान अप्रैल से दिसंबर के बीच 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी हो चुकी है.  

2023-24 में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान  
साइबर फ्रॉड के कारण इस साल सबसे ज्यादा ठगी हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 के दौरान साइबर ठगों ने कुल 177 करोड़ रुपये की राशि लोगों से चुराई है. यह पिछले सालों की तुलना में सबसे ज्यादा है और इस बढ़ती साइबर अपराधों की समस्या को लेकर सरकार को गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता महसूस हो रही है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

15 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

17 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

17 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

14 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

8 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

10 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

11 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

11 hours ago