होम / बिजनेस / तो इस वजह से ब्रोकन राइस के एक्‍सपोर्ट पर लगा बैन

तो इस वजह से ब्रोकन राइस के एक्‍सपोर्ट पर लगा बैन

लेकिन आज खाद्य मंत्रालय के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से ब्रोकन राइस के एक्‍सपोर्ट में असाधारण इजाफा हुआ है. जिसके कारण कीमतों में भी इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्र सरकार के कॉमर्स मंत्रालय की ओर से देर रात चावल के एक्‍सपोर्ट पर एकाएक बैन लगा दिया गया. इससे पहले केन्‍द्र सरकार की ओर से गेहूं पर बैन लगा दिया गया है. कॉमर्स मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के बाद इस पर बैन लगा दिया. लेकिन आज खाद्य मंत्रालय के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से ब्रोकन राइस के एक्‍सपोर्ट में असाधारण इजाफा हुआ है. जिसके कारण कीमतों में भी इजाफा हुआ है। सरकार को निर्यात रोकने का निर्णय इसलिए लेना पड़ा.

कीमतों में कितना हुआ इजाफा
मंत्रालय के आंकड़े बता रहे हैं कि मेज राइस के आंकड़ों में इजाफा हुआ है. इस मेज राइस का भाव जनवरी 2021 में 19 रुपये प्रति किलो था जो अब 24 रूपये प्रति किलो तक जा पहुंचा है. इसी तरह एमएसपी में भी इजाफा हुआ है. पिछले साल 7 सितंबर को धान की एमएसपी 3041 रुपये थी जो इस साल बढ़कर 3291 रूपये तक जा पहुंची है. जिसमें 8.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी  हुई है। जबकि 16 रूपये किलो मिलने वाला ब्रोकन राइस जनवरी के मुकाबले आज सितंबर में 22 रूपये किलो तक जा पहुंचा है.
 
ब्रोकन राइस के एक्‍सपोर्ट में हुई असाधारण बढ़ोतरी
अगर ब्रोकन राइस के 2019 से लेकर 2022 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो उसमें अप्रत्‍याशित बढ़ोतरी हुई है. 2019 में ये 0.15 था जबकि 2020 में ये  4.77, 2021में 15.88 और ये 2022 में 21.31 रुपये तक पहुंच चुका है. इन आंकड़ों का आंकलन करें तो 2019 के मुकाबले 2022 में इसमें 4178 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है. जबकि 18-19 के मुकाबले 21-22 में ब्रोकन राइस का एक्‍सपोर्ट 319 प्रतिशत बढ़ा है. वहीं भारत जिन देशों को ब्रोकन राइस का निर्यात करता है वो 18-19 में 12.21 लाख मिट्रिक टन था जबकि 21 2222 में अब तक 38.90 लाख मिट्रिक टन तक जा पहुंचा है.

कुल राइस एक्‍सपोर्ट में भी हुआ है इजाफा
अगर भारत के कुल चावल निर्यात पर नजर डालें तो समझ में आता है कि 2019 के चार महीनों के मुकाबले 38.09 लाख मिट्रिक टन था जबकि 2022 में ये 93.56 लाख मिट्रिक टन तक पहुंच गया है. इसी तरह विदेशों को जाने वाले चावल के निर्यात में भी बढ़ोतरी हुई है जो 2019 में 95 लाख मीट्रिक टन था वो आज 123 लाख मिट्रिक टन पहुंच चुका है.

ब्रोकन राइस का है कितना हिस्‍सा
भारत से एक्‍सपोर्ट होने वाले राइस में ब्रोकन राइस का एक बड़ा हिस्‍सा शामिल है। 2022 में कुल 93.53 लाख मीट्रिक टन राइस एक्‍सपोर्ट हुआ है जिसमें ब्रोकन राइस का पार्ट 21.31 लाख मीट्रिक टन है। इस अनुसार भारत से कुल चावल निर्यात में ब्रोकन राइस की हिस्‍सेदारी 22.78 प्रतिशत है। जो एक बड़ा भाग है। सरकार के अनुसार देश में आम  आदमी के लिए पर्याप्‍त मात्रा में हर तरह का चावल मौजूद है। जबकि इस साल कहीं बारिश और कहीं सूखे को देखते हुए कुल उत्‍पादन में भी कोई अंतर आने की संभावना नहीं है। एक मामूली अंतर आ सकता है।
    
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

12 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

5 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

5 hours ago

बड़ी खबरें