होम / बिजनेस / Tech Mahindra ने किया फि‍लीपींस स्थित इस कंपनी का अधिग्रहण, ये काम करती है ये कंपनी

Tech Mahindra ने किया फि‍लीपींस स्थित इस कंपनी का अधिग्रहण, ये काम करती है ये कंपनी

फिलीपींस की ये कंपनी ग्राहक अनुभव देने का काम करती है. कंपनी के कारोबार पर नजर डालें तो 2022 से लेकर 2023 तक उसके कारोबार में बढ़त देखने को मिली थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सॉफ्टवेयर टेक्‍नोलॉजी में काम करने वाली कंपनी Tech Mahindra ने फिलीपिंस स्थित कस्‍टमर अनुभव देने वाली कंपनी आर्किड सॉल्‍यूशन की 100 प्रतिशत हिस्‍सेदारी को खरीद लिया है. आर्किड सॉल्‍यूशन की पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली कंपनी कस्‍टमर फिलीपींस इंक ने 20 फरवरी को 5 मिलियन आस्‍ट्रेलियाई डॉलर में इस सौदे को मंजूरी दे दी है. हालांकि मंगलवार को इस सौदे का कंपनी के शेयरों पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिला.

ये काम करती है आर्किड सॉल्‍यूशन? 
ऑर्किड सॉल्‍यूशन टीपीजी सॉल्‍यूशन को कस्‍टमर अनुभव प्रदान करती है. इस काम में टेक महिंद्रा उसके साथ काम करती है. इस कंपनी में लगभग 2950 कर्मचारी हैं और कंपनी का 31 जुलाई 2023 को OCSI कारोबार 37.3 मिलियन डॉलर था. 

इस डील से कंपनी को होगा ये फायदा 
इस डील के बाद टीसीएस ने कहा कि इस डील के बाद उसके टीपीजी के साथ रिश्‍ते और बेहतर होंगे और फिलीपींस में उनकी सेवाएं और बेहतर होंगी. कंपनी को ये भी लगता है कि इससे उसके राजस्‍व में भी इजाफा होगा. इस अधिग्रहण के पूरा होने के साथ वो पूरी तरह से टीसीएस का हिस्‍सा बन जाएगी. टेक महिंद्रा आगे भी टीपीजी को ग्राहक सेवा प्रदान करता रहेगा. वहीं टेक महिंद्रा ने जिस कंपनी का अधिग्रहण किया है उसके कारोबार की बात करें तो वित्‍त वर्ष 2023 में उसका कारोबार 37.3 मिलियन डॉलर, 2022 में 34.8 मिलियन डॉलर, वर्ष 2021 में 29.9 मिलियन डॉलर रहा था. 

मंगलवार को कैसी रही शेयर की स्थिति 
वहीं अगर मंगलवार को इस अधिग्रहण की खबर के बाद शेयर बाजार में टीसीएस के शेयर की स्थिति देखें तो 4064 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. शेयर में 0.97 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. शेयर का 52 वीक का हाई 4184.75 रुपये और 52 वीक का लो 3070.25 रुपये है.  

ये भी पढ़ें: मंगलवार को खुले इस IPO में पैसा लगाने वाले हुए मालामाल, तीन गुना तक मिला फायदा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

13 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

8 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

10 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago