✕

होम / बिजनेस / टीम इंडिया को मिला नया प्रायोजक, अपोलो टायर्स बना BCCI का लीड स्पॉन्सर

टीम इंडिया को मिला नया प्रायोजक, अपोलो टायर्स बना BCCI का लीड स्पॉन्सर

यह साझेदारी ना केवल खेल जगत में एक बड़ी खबर है, बल्कि यह भारत में ब्रांड वैल्यू, राष्ट्रीय भावना और क्रिकेट की व्यावसायिक ताकत का भी प्रतीक है. अपोलो टायर्स और BCCI की यह नई शुरुआत, आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट को और नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को अपोलो टायर्स (Apllo Tyres) को टीम इंडिया का नया लीड स्पॉन्सर बनाने की घोषणा की है. यह साझेदारी तीन साल की रणनीतिक योजना के तहत की गई है और इसका समापन मार्च 2028 में होगा. इस समझौते के तहत अपोलो टायर्स को भारतीय पुरुष और महिला टीम के सभी द्विपक्षीय और ICC (घरेलू और विदेशी) मैचों में टाइटल स्पॉन्सर अधिकार मिलेंगे.

यह पहली बार है जब अपोलो टायर्स भारतीय क्रिकेट के साथ साझेदारी कर रहा है. यह कदम उस खेल से जुड़ने की रणनीति का हिस्सा है जो भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है.

इस साझेदारी के तहत टीम इंडिया की पुरुष और महिला दोनों टीमों की जर्सियों पर अपोलो टायर्स का लोगो नजर आएगा. इससे पहले यह अधिकार Dream11 के पास था.

क्रिकेट की बढ़ती व्यावसायिक ताकत का संकेत

यह साझेदारी एक प्रतिस्पर्धी बिडिंग प्रक्रिया के बाद तय की गई, जिसमें अपोलो टायर्स ने विजयी बोली लगाई. यह करार भारतीय क्रिकेट की बढ़ती व्यावसायिक लोकप्रियता और बाजार में उसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है.

अपोलो टायर्स, जो विश्व स्तर पर अपनी गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, इस साझेदारी को एक ऐसे मंच के रूप में देखता है जो उसे विविध और उत्साही दर्शकों से जुड़ने का अवसर देगा. कंपनी अपने उत्पाद "Apollo" और "Vredestein" ब्रांड्स के तहत 100 से अधिक देशों में बेचती है.

BCCI की प्रतिक्रिया

BCCI के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने कहा "अपोलो टायर्स का टीम इंडिया के प्रायोजक के रूप में आना हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतर प्रदर्शन का प्रमाण है. यह सिर्फ एक व्यावसायिक करार नहीं, बल्कि दो प्रतिष्ठित संस्थाओं की साझेदारी है, जिन पर देश को गर्व है."

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा "हम अपोलो टायर्स का स्वागत करते हैं. यह साझेदारी भारतीय क्रिकेट की अडिग भावना और अपोलो की नवाचारशील विरासत को एक साथ लाती है. इस बिडिंग प्रक्रिया में जिस तरह की प्रतिस्पर्धा रही, वह BCCI की बाज़ार में विश्वसनीयता को दर्शाती है."

BCCI के कोषाध्यक्षप्रभतेज सिंह भाटिया ने कहा "यह करार भारतीय क्रिकेट के वैश्विक प्रभाव और मूल्य को रेखांकित करता है. अपोलो टायर्स का नवाचार और भविष्यदृष्टि हमारे क्रिकेट के विजन से मेल खाता है."

BCCI के मानद संयुक्त सचिवरोहन गौंस देसाई ने कहा "यह साझेदारी टीम इंडिया के निरंतर मजबूत प्रदर्शन को दर्शाती है. हमें खुशी है कि अपोलो टायर्स जैसे प्रतिबद्ध ब्रांड के साथ हम यह नई यात्रा शुरू कर रहे हैं."

अपोलो टायर्स: खेल के मंच पर एक नई शुरुआत

अपोलो टायर्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नीरज कंवर ने कहा "क्रिकेट की लोकप्रियता भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है. टीम इंडिया का लीड स्पॉन्सर बनना हमारे लिए गर्व की बात है. यह साझेदारी केवल ब्रांडिंग नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव, उपभोक्ता विश्वास और खेल को सर्वोच्च स्तर पर समर्थन देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है."

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

7 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

9 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

9 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

9 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

9 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

2 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

3 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

4 hours ago