होम / बिजनेस / TCS ने खेला AI पर बड़ा दांव, ABB से करोड़ों डॉलर की डील, शेयरों में आई जोरदार तेजी

TCS ने खेला AI पर बड़ा दांव, ABB से करोड़ों डॉलर की डील, शेयरों में आई जोरदार तेजी

इस समझौते के तहत TCS ABB के ग्लोबल नेटवर्क ऑपरेशंस को AI आधारित तकनीक से आधुनिक बनाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

टाटा ग्रुप की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. ABB के साथ हुई बहु-वर्षीय रणनीतिक डील की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर करीब 6% तक चढ़ गया. दोपहर में खबर लिखे जाने तक TCS का शेयर 5.56% की बढ़त के साथ 2,184.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस खबर का असर पूरे आईटी सेक्टर पर भी दिखा और निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 4% की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया. कंपनी ने इसके साथ ही संगठन में बड़े बदलावों का भी ऐलान किया है, जिसे भविष्य की ग्रोथ रणनीति का अहम कदम माना जा रहा है.

ABB के लिए संभालेगी ग्लोबल नेटवर्क ऑपरेशंस

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस समझौते के तहत TCS, ABB के वैश्विक नेटवर्क ऑपरेशंस की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी. कंपनी सिर्फ आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और एप्लिकेशन मैनेजमेंट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि Network-as-a-Service (NaaS) मॉडल के जरिए एंड-टू-एंड नेटवर्क ऑपरेशंस का संचालन करेगी.

इस प्रोजेक्ट के तहत ABB के नेटवर्क को AI आधारित, सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बदला जाएगा. इससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा, परिचालन दक्षता (Operational Efficiency) बढ़ेगी और साइबर सुरक्षा भी मजबूत होगी.

AI रणनीति पर बड़ा दांव

TCS के मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के प्रेसिडेंट अनुपम सिंघल ने कहा कि कंपनी AI की मदद से ऐसा स्मार्ट नेटवर्क तैयार करेगी, जो परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल सके, बदलावों को समझ सके और समय के साथ लगातार बेहतर होता रहे. उनका कहना है कि यह पहल ABB को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप डिजिटल नेटवर्क उपलब्ध कराएगी.

कंपनी में हुआ बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

ABB डील के साथ ही TCS ने अपने संगठनात्मक ढांचे में भी बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने पांच नए बिजनेस ग्रुप बनाए हैं, जिनमें ServiceNow, Travel & Transport, Energy & Utilities, US West Coast और Global Autonomous Business शामिल हैं. इसके अलावा बैंकिंग, साइबर सिक्योरिटी, लाइफ साइंसेज, कम्युनिकेशन और मीडिया जैसे प्रमुख कारोबारों के लिए नए बिजनेस लीडर्स की नियुक्ति भी की गई है.

बैंकिंग कारोबार पर रहेगा विशेष फोकस

TCS के कुल राजस्व का लगभग एक-तिहाई हिस्सा बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर से आता है, जबकि उत्तर अमेरिका कंपनी का सबसे बड़ा बाजार है, जहां से करीब आधी कमाई होती है. इसी रणनीति के तहत कंपनी ने अमेरिकी बैंकिंग कारोबार को US East और US West दो हिस्सों में बांट दिया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दी जा सकें.

जून तिमाही के नतीजों ने भी बढ़ाया भरोसा

पिछले सप्ताह जारी जून तिमाही के नतीजों में TCS ने बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया था. बैंकिंग सेक्टर से मजबूत मांग और रुपये में कमजोरी का फायदा कंपनी को मिला. अब ABB के साथ हुई नई डील और संगठनात्मक बदलाव को कंपनी की AI-केंद्रित रणनीति को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

2 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

2 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

4 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

6 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

4 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

2 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

2 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

7 hours ago