✕

होम / बिजनेस / TCS ने कमाया ₹12,760 करोड़ का मुनाफा, निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड का तोहफा!

TCS ने कमाया ₹12,760 करोड़ का मुनाफा, निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड का तोहफा!

मजबूत ऑर्डरबुक, मुनाफे में उछाल, और निवेशकों के लिए डिविडेंड जैसे कदम यह संकेत देते हैं कि TCS आने वाले समय में भी मजबूती से आगे बढ़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 12,760 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है. यह आंकड़ा बाजार की उम्मीदों से कहीं बेहतर है. कंपनी की कुल आय 63,437 करोड़ रुपये रही, जो अनुमानित 64,538 करोड़ रुपये से थोड़ी कम जरूर है, लेकिन मुनाफे ने बाजार को चौंका दिया है.

ऑपरेटिंग मुनाफे में मामूली गिरावट

TCS का ऑपरेटिंग मुनाफा यानी EBIT 15,514 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.6% कम है. विश्लेषकों ने 15,644 करोड़ रुपये EBIT का अनुमान लगाया था, लेकिन कंपनी ने अपेक्षाकृत स्थिर प्रदर्शन किया.

$9.4 बिलियन की ऑर्डरबुक, नए प्रोजेक्ट्स से बढ़ी ताकत

कंपनी ने बताया कि उसे इस तिमाही में $9.4 बिलियन की ऑर्डरबुक हासिल हुई है. क्षेत्रीय बाजारों में दोहरे अंकों की वृद्धि और वैश्विक प्रोजेक्ट्स की मांग ने इस ऑर्डरबुक को मजबूत किया है. यह दर्शाता है कि TCS आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन की स्थिति में है.

निवेशकों को मिलेगा ₹11 का डिविडेंड

TCS ने शेयरधारकों के लिए 11 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है. यह कदम कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कंपनी लंबे समय से बेहतर रिटर्न देने के लिए जानी जाती है.

कर्मचारियों की संख्या में इजाफा

TCS की कुल वर्कफोर्स इस तिमाही में बढ़कर 6,13,069 हो गई है. साल-दर-साल 6,071 कर्मचारियों की बढ़ोतरी हुई. आईटी सर्विसेज में एट्रिशन रेट 13.8% रहा, जो दर्शाता है कि कंपनी टैलेंट को बनाए रखने में सफल रही है. CEO के. कृथिवासन ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद कंपनी ने AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है.

शेयर बाजार में मिला-जुला रुख

गुरुवार को नतीजों से पहले TCS के शेयर 0.06% की हल्की गिरावट के साथ 3,382 रुपये पर बंद हुए. हालांकि, बीते एक साल में कंपनी के शेयरों में 15% की गिरावट आई है. वहीं, पांच वर्षों में TCS के शेयरों ने 53% की मजबूती दिखाई है. 45 ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी पर निवेश की सलाह ‘BUY’ बनी हुई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.