होम / बिजनेस / Tata Technologies ने इन्वेस्टर्स को किया मालामाल, 140% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग!

Tata Technologies ने इन्वेस्टर्स को किया मालामाल, 140% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग!

Tata Technologies ने अपने इन्वेस्टर्स को मालामाल करते हुए 140% के प्रीमियम के साथ शेयर मार्केट में अपना डेब्यू किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. टाटा टेक्नोलॉजीज के स्टॉक की लिस्टिंग के बाद ये साबित हो चुका है कि सिर्फ 60 ही मिनटों में ये पूरा स्टॉक सबस्क्राइब क्यों हो गया था. टाटा ग्रुप की कंपनी का यह स्टॉक इन्वेस्टर्स को जबरदस्त रिटर्न्स देते हुए 140% प्रीमियम के साथ बाजार में लिस्ट हुआ है. 

Tata Technologies का शानदार डेब्यू
दलाल स्ट्रीट (Share Market) पर शानदार डेब्यू करते हुए टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के शेयरों ने 1200 रुपए प्रति शेयर के साथ शुरुआत की है जबकि राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के IPO की कीमत 500 रुपए प्रति शेयर थी. जिसका सीधा मतलब ये हुआ कि टाटा टेक्नोलॉजी का स्टॉक 140% प्रीमियम के साथ  लिस्ट हुआ है. आपको बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजीज की प्रमोटर कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) हैं और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयरों को 1199.95 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट किया गया है. 

Tata Technologies की मार्केट कैपिटल
140% प्रीमियम के साथ लिस्ट होने के बाद अब टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का नाम भी ऐसी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिनके स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स की संपत्ति को दोगुना कर दिया है. आपको बता दें लेटेन्ट व्यू एनालिटिक्स (Latent View Analytics), पारस डिफेन्स एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence and Space Technologies), सिगाची इंडस्ट्रीज (Sigachi Industries), हैपिएस्ट माइंडस (Happiest Minds) और मिस्सेज बेक्टर फूड्स (Mrs Bector Foods) उन कुछ कंपनियों के नाम हैं जिन्होंने अपने इन्वेस्टर्स की संपत्ति को दोगुना किया है. शेयर मार्केट में शुरुआत के दौरान कंपनी की मार्केट कैपिटल 48,678.20 करोड़ रुपए है. 

ग्रे-मार्केट में Tata Technologies
अगर ग्रे मार्केट की बात करें तो टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का स्टॉक 425 रुपए प्रति शेयर की कीमत के प्रीमियम पर जिससे पता लगता है कि ग्रे-मार्केट में इन्वेस्टर्स को इस स्टॉक से 85% जितना प्रीमियम प्राप्त हुआ है. गैर-आधिकारिक मार्केट में भी शेयर का प्रदर्शन अच्छा बना हुआ है और अभी भी 400 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे हैं. टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO में प्राथमिक तौर पर 475-500 रुपए का प्राइस बैंड तय किया गया था और 30 के गुणांकों में शेयरों को बेचा गया था. कंपनी के IPO को सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर को खोला गया था और इसे 24 नवंबर को बंद कर दिया गया था.
 
यह भी पढ़ें: Hinduja Global के ठिकानों पर IT विभाग ने मारा छापा, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

14 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

52 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

52 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

14 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago