✕

होम / बिजनेस / Tata Tech ने Q1 FY26 के नतीजे किए घोषित, शुद्ध लाभ में 5.1% की बढ़ोतरी

Tata Tech ने Q1 FY26 के नतीजे किए घोषित, शुद्ध लाभ में 5.1% की बढ़ोतरी

इस तिमाही में जहां आय में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, वहीं कंपनी की डील पाइपलाइन, रणनीतिक अनुबंध और ग्राहक विश्वास में बढ़ोतरी इसके मजबूत भविष्य की ओर संकेत देती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (TATATECH), एक प्रमुख वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी ने 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की है. कंपनी ने इस तिमाही में कुछ चुनौतियों के बावजूद कई रणनीतिक अनुबंध हासिल किए हैं और आगामी महीनों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है.

तिमाही वित्तीय प्रदर्शन – मुख्य आंकड़े

- कंपनी की कुल परिचालन आय ₹12,443 मिलियन रही, जो पिछली तिमाही की तुलना में 3.2% कम है.
- सेवा क्षेत्र से आय ₹9,637 मिलियन रही. डॉलर में सेवा क्षेत्र की आय $112.5 मिलियन रही है.
- कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA ₹2,001 मिलियन रहा, जिसमें EBITDA मार्जिन 16.1% रहा है.
- शुद्ध आय ₹1,703 मिलियन रही, जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 5.1% की वृद्धि है.
- शुद्ध लाभ मार्जिन 13.7% रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 12.8% था.
- कर्मचारी संख्या 12,407 रही.
- वार्षिक कर्मचारियों के हटने की दर (attrition) 13.8% रही, जो पिछली तिमाही में 13.2% थी.

प्रबंधन की राय

सीईओ और प्रबंध निदेशक ने वॉरेन हैरिस ने कहा  “तिमाही की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, ग्राहकों का भरोसा मजबूत हुआ. इससे हमें छह रणनीतिक अनुबंध मिले. हमें विश्वास है कि Q2 में रिकवरी और FY26 की दूसरी छमाही में और भी मजबूती देखने को मिलेगी. इस समय हमारी डील पाइपलाइन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक मज़बूत है.”

मुख्य वित्तीय अधिकारी सवीथा बालाचंद्रन ने जोड़ा “कठिन परिस्थितियों में भी हमने निरंतरता और अनुशासित कार्यशील पूंजी प्रबंधन के जरिए मजबूत नकद प्रवाह (cash flow) प्रदर्शन हासिल किया. हमने प्राथमिक क्षेत्रों में निवेश जारी रखा और पूरे मूल्य श्रृंखला में दक्षता पर ध्यान दिया.”

प्रमुख अनुबंध और भागीदारी

- एक प्रमुख यूरोपीय लक्जरी ऑटोमोबाइल निर्माता ने टाटा टेक्नोलॉजीज को बॉडी इंजीनियरिंग, डिजिटल प्रोडक्ट डेवलपमेंट, पावरट्रेन सिस्टम और स्थिरता क्षेत्रों में तकनीकी सेवाएं प्रदान करने के लिए चुना है.

- एक अग्रणी एशियाई एयरलाइन के साथ साझेदारी की गई है, जिसमें एकीकृत एयरक्राफ्ट डॉकिंग सिस्टम की डिजाइन से लेकर इंस्टॉलेशन तक की जिम्मेदारी टाटा टेक्नोलॉजीज को सौंपी गई है.

- एक वैश्विक कमर्शियल व्हीकल निर्माता ने एक दीर्घकालिक रणनीतिक अनुबंध के तहत कंपनी को अपने उत्पाद इंजीनियरिंग सपोर्ट के लिए चुना है.
- एक उत्तर अमेरिकी ऑटोमोटिव टियर-1 सप्लायर ने टाटा टेक्नोलॉजीज़ को जटिल इंजीनियरिंग परियोजनाओं में सहयोग देने के लिए चुना है.
- एक वैश्विक ऑटोमोटिव कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर ने SAP S4 को कई प्लांट्स में लागू करने के लिए बहुवर्षीय अनुबंध दिया है.
- वोल्वो कार्स ने उत्पाद इंजीनियरिंग, एम्बेडेड सॉफ्टवेयर और PLM के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज को रणनीतिक सप्लायर नियुक्त किया है.
- एमर्सन और टाटा टेक्नोलॉजीज ने अगली पीढ़ी की मोबिलिटी के लिए परीक्षण और सत्यापन समाधान विकसित करने हेतु रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago