होम / बिजनेस / Tata की इस कंपनी ने बदला मन, IPO के बजाए अब बड़ी डील पर फोकस! 

Tata की इस कंपनी ने बदला मन, IPO के बजाए अब बड़ी डील पर फोकस! 

टाटा समूह की कंपनी TCS के बाद टाटा प्ले का आइपीओ आने वाला है, जिसे लेकर निवेशकों में खासा उत्साह है. लेकिन अब ये आईपीओ अटक सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा समूह (Tata Group) की एक कंपनी के आईपीओ की खबर जब से सामने आई है, तब से निवेशक बेसब्री से IPO खुलने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, उनका इंतजार काफी लंबा हो सकता है. दरअसल, Tata ग्रुप अपनी सैटेलाइट टेलीविजन कंपनी टाटा प्ले (Tata Play) के आईपीओ को फिलहाल स्थगित करने पर विचार कर रहा है. इसकी दो बड़ी वजह सामने आई हैं. पहली - Tata Play आईपीओ पर फोकस करने के बजाए एक बड़ी डील को फाइनल करना चाहती है. दूसरी - कंपनी को मार्च 2023 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 105 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. 

हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा प्ले (Tata Play) इस समय एक बड़ी डील पर फोकस कर रही है, जिसकी वजह से वो आईपीओ को टाल सकती है. टाटा प्ले में सिंगापुर की कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स के पास 20% हिस्सेदारी है. अब टेमासेक अपनी इस हिस्सेदारी को बेचना चाहती है. जब से टाटा समूह को यह बात पता चली है, वो इस हिस्सेदारी को अपना बनाने की कोशिश में जुट गया है. माना जा रहा है कि दोनों कंपनियों के बीच शुरुआती दौर की बातचीत चल रही है और जल्द ही डील फाइनल हो जाएगी. 2007 में टेमासेक ने टाटा प्ले में यह हिस्सेदारी खरीदी थी.

2004 में आया था आखिरी IPO
टाटा समूह की कंपनी TCS के बाद टाटा प्ले का आइपीओ आने वाला है, जिसे लेकर निवेशकों में खासा उत्साह है. लेकिन अब उन्हें इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. Tata Play ने कुछ वक्त पहले SEBI में आईपीओ के लिए जरूरी दस्तावेज जमा किए थे और उसे सेबी की मंजूरी भी मिल चुकी है. टाटा समूह की तरफ से काफी लंबे समय के बाद आईपीओ की घोषणा की गई थी. 2004 में टाटा की IT कंपनी TCS का आईपीओ आया था. इसके बाद अब टाटा प्ले का आईपीओ आना है, लेकिन अब इसमें देरी हो सकती है. 

ऑपरेशन रिवेन्यु भी घटा
वहीं, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी को मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 105 करोड़ का नेट लॉस हुआ है, जबकि इससे पहले कंपनी ने 69 करोड़ का नेट प्रॉफिट हासिल किया था. इसी के साथ टाटा प्ले का ऑपरेशन रिवेन्यु 5.1% घटकर 4499 करोड़ रह गया है, जो पहले 4741 करोड़ रुपए था. कंपनी के कुल खर्चों में भी बढ़ोत्तरी हुई है. यह 4691 करोड़ से बढ़कर 4692 करोड़ हो गए हैं. माना जा रहा है कि इस तरह के आंकड़ों के साथ कंपनी आईपीओ नहीं लाना चाहती है. इसलिए फिलहाल के लिए इसे टाला जा सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

19 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

16 hours ago