✕

होम / बिजनेस / Tata Motors करेगी अब तक की सबसे बड़ी डील, 40,000 करोड़ में खरीदेगी इटली की कंपनी Iveco

Tata Motors करेगी अब तक की सबसे बड़ी डील, 40,000 करोड़ में खरीदेगी इटली की कंपनी Iveco

भारत की प्रमुख ऑटो कंपनी Tata Motors इटली की कमर्शियल व्हीकल निर्माता Iveco को 4.5 बिलियन डॉलर (लगभग 40,000 करोड़ रुपये) में खरीदने की तैयारी में है. यह अधिग्रहण कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की अग्रणी वाहन निर्माता Tata Motors अब तक के अपने सबसे बड़े अधिग्रहण की दिशा में आगे बढ़ रही है. कंपनी इटली की वाणिज्यिक वाहन निर्माता Iveco को करीब 4.5 बिलियन डॉलर यानी 40,000 करोड़ रुपये में खरीदने जा रही है. Iveco, प्रसिद्ध एग्नेली ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी है. 2008 में ब्रिटिश ब्रांड Jaguar Land Rover (JLR) के अधिग्रहण के बाद यह Tata Motors की सबसे बड़ी वैश्विक डील होगी.

बोर्ड बैठक के बाद हो सकता है आधिकारिक ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अधिग्रहण का औपचारिक ऐलान बुधवार तक किया जा सकता है. टाटा मोटर्स और इवेको दोनों कंपनियों के बोर्ड इसी दिन इस रणनीतिक सौदे को अंतिम मंजूरी देने के लिए बैठक कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, बातचीत फिलहाल निजी स्तर पर चल रही है, इसलिए सार्वजनिक बयान नहीं दिए गए हैं.

ऐसे होगी हिस्सेदारी की खरीद

सूत्रों का कहना है कि टाटा मोटर्स, Iveco की पैरेंट कंपनी एग्नेली समूह से सीधे कंपनी नहीं खरीदेगी. इसके बजाय, वह एग्नेली परिवार की निवेश कंपनी Exor से 27.1% हिस्सेदारी खरीदेगी. शेष हिस्सेदारी के लिए छोटे शेयरधारकों को टेंडर ऑफर के जरिए ऑफर दिया जाएगा. बता दें, Exor के पास Iveco में 43.1% वोटिंग राइट्स हैं.

टाटा और एग्नेली के पुराने रिश्ते निभाएंगे भूमिका

टाटा और एग्नेली समूह के रिश्ते पुराने और मजबूत रहे हैं. रतन टाटा के कार्यकाल में Tata का इटली की कंपनी Fiat Motors के साथ भारत में जॉइंट वेंचर भी रह चुका है. एग्नेली समूह अब भी Ferrari और Stellantis (जिसमें Fiat भी शामिल है) जैसी बड़ी कंपनियों में प्रमुख हिस्सेदार है. ऐसे में माना जा रहा है कि इसी मजबूत संबंधों के चलते Exor और Iveco का बोर्ड टाटा मोटर्स को इस डील के लिए प्राथमिकता दे रहा है.

बातचीत अंतिम चरण में, अगस्त से पहले फैसला संभव

सूत्रों के मुताबिक, यह बातचीत पिछले डेढ़ महीने से चल रही है और हाल के हफ्तों में इसमें तेजी आई है. दोनों पक्षों ने आपसी समझ के तहत एक्सक्लूसिविटी एग्रीमेंट किया था, जो 1 अगस्त को समाप्त हो जाएगा. उससे पहले डील को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है.

अगर यह डील पूरी होती है, तो यह न केवल Tata Motors के वैश्विक विस्तार को मजबूत करेगी, बल्कि उसे यूरोप के भारी वाहनों के बाजार में रणनीतिक बढ़त भी दिलाएगी. भारत के लिए यह अधिग्रहण एक और वैश्विक सफलता की कहानी बन सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

22 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

23 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

3 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

22 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

20 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

23 hours ago