होम / बिजनेस / टाटा इनवेस्टमेंट का बड़ा फैसला: 10 हिस्सों में होगा शेयर का बंटवारा, कीमत 7156 रुपये के पार

टाटा इनवेस्टमेंट का बड़ा फैसला: 10 हिस्सों में होगा शेयर का बंटवारा, कीमत 7156 रुपये के पार

टाटा इनवेस्टमेंट (Tata Investment Corporation) का यह फैसला मजबूत प्रबंधन और निवेशकों की प्राथमिकता को दिखाता है. मुनाफा, डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट इसे निवेशकों के रडार पर बनाए रखते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की प्रमुख होल्डिंग और इनवेस्टमेंट कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (Tata Investment Corporation) ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने सोमवार को स्टॉक स्प्लिट यानी शेयर विभाजन का ऐलान किया है. इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में तेजी दर्ज की गई और यह 3% से अधिक उछलकर ₹7156.55 के स्तर पर पहुंच गया.

1:10 के रेशियो में होगा स्टॉक स्प्लिट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के बोर्ड ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब ₹1 फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी शेयर विभाजन की रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है.

पहली तिमाही में मुनाफे में 11.61% की सालाना बढ़त

वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है. टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शुद्ध मुनाफा ₹146.30 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज ₹131.07 करोड़ की तुलना में 11.61% अधिक है. तिमाही आधार पर देखें तो यह मुनाफा चार गुना बढ़ा है. मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का लाभ मात्र ₹37.72 करोड़ था.

लगातार डिविडेंड देने में अग्रणी

कंपनी अपने निवेशकों को लगातार डिविडेंड देती आ रही है. FY 2025 में निवेशकों को ₹27 प्रति शेयर, FY 2024 में ₹28 प्रति शेयर और FY 2023 में ₹48 प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया था.  यह दर्शाता है कि कंपनी न केवल मुनाफा कमा रही है, बल्कि उसे निवेशकों के साथ भी साझा कर रही है.

5 साल में 800% से ज्यादा रिटर्न

टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 7 अगस्त 2020 को इसकी कीमत ₹769.90 और 4 अगस्त 2025 को कीमत ₹7156.55 थी.  इस दौरान कंपनी के शेयरों ने 800% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इसके अलावा 4 साल में शेयर ने 450% से अधिक, 3 साल में  380% से अधिक और 2 साल में  183% से अधिक रिटर्न दिया था. 

52 हफ्तों में शेयर का उतार-चढ़ाव

- 52 -हफ्ते का उच्च स्तर :  ₹8075.90
- 52 -हफ्ते का न्यूनतम स्तर : ₹5147.15

इस उतार-चढ़ाव के बीच भी कंपनी के स्टॉक्स ने मजबूत ट्रेंड दिखाया है, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है. बता दें, स्टॉक स्प्लिट से शेयर की प्रति यूनिट कीमत कम हो जाती है, जिससे खुदरा निवेशकों की पहुंच आसान होती है. इससे शेयर में तरलता बढ़ती है और लंबे समय में कंपनी को व्यापक निवेशक आधार मिलता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

13 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

13 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

17 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

18 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

18 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty फिसला, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50, 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 अंक पर बंद हुआ.

23 minutes ago

पश्चिम एशिया में शांति से घटी आर्थिक चिंताएं, लेकिन कच्चे तेल और AI शेयरों पर बरकरार जोखिम: RBI

RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) के अनुसार, पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौते के बाद भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों में कमी आई है.

10 minutes ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

18 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

13 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

13 hours ago