होम / बिजनेस / अब इस मार्केट में भी बोलेगी टाटा की तूती, होने जा रही है ये बड़ी डील!

अब इस मार्केट में भी बोलेगी टाटा की तूती, होने जा रही है ये बड़ी डील!

टाटा समूह एक बड़ी डील फाइनल करने जा रहा है. UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी में टाटा बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा समूह अब म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) बाजार में भी अपनी धाक जमाने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा ग्रुप UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने वाला है. इस डील को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है और आने वाले कुछ दिनों में इसका ऐलान किया जा सकता है. वैसे, म्यूचुअल फंड बाजार Tata Group के लिए नया नहीं है. वो टाटा AMC के माध्यम से पहले से ही मार्केट में मौजूद है, लेकिन इस डील के सील होते ही बाजार पर उसकी पकड़ मजबूत हो जाएगी. 

इनके पास है हिस्सेदारी
यदि यह डील फाइनल होती है, तो टाटा AMC और UTI एसेट मैनेजमेंट का मर्जर होगा और यह देश की चौथी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी बन जाएगी. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टाटा समूह 4 सरकारी वित्तीय कंपनियों से यह हिस्सेदारी खरीदेगा. इसमें पंजाब नेशनल बैंक (PNB), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) शामिल हैं. UTI एसेट मैनेजमेंट में इन कंपनियों की कुल 45.16 फीसदी हिस्सेदारी है. 

देने होंगे 4400 करोड़
रिपोर्ट में मामले से जुड़े अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि टाटा ग्रुप को UTI एसेट मैनेजमेंट के दूसरे बड़े निवेशक टी रोवे प्राइस ग्रुप से सैद्धांतिक रूप से मंजूरी मिल गई है, जिसकी कंपनी में 23 फीसदी हिस्सेदारी है. इस समय देश में SBI AMC, ICICI Prudential AMC और HDFC AMC तीन बड़ी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनियां हैं. UTI AMC शेयर बाजार में अक्टूबर 2020 में लिस्ट हुई थी. इसका मार्केट कैप 9791 करोड़ रुपए पर है. मौजूदा मार्केट प्राइज पर टाटा समूह को यूटीआई AMC में 45% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करीब 4400 करोड़ रुपए देने होंगे. 

कंपनी के शेयरों में तेजी
टाटा के हिस्सेदारी खरीदने की खबर बाहर आते ही UTI एसेट मैनेजमेंट के शेयरों में उछाल देखा गया. सोमवार यानी आज शुरुआती कारोबार में यह शेयर 11.48 फीसदी उछलकर 859.70 रुपए पर ट्रेड करता दिखाई दिया. हालांकि, बाद में इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई. मार्केट बंद होने पर यह 9.95% की बढ़त के साथ 848 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले पांच दिनों में इसमें 9.87% की तेजी रिकॉर्ड की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

3 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

4 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

7 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

7 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

8 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

3 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

4 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

7 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

3 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

6 hours ago