✕

होम / बिजनेस / टाटा ग्रुप ला रहा ₹17,200 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा IPO, जानिए लॉन्च की तारीख

टाटा ग्रुप ला रहा ₹17,200 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा IPO, जानिए लॉन्च की तारीख

टाटा कैपिटल की मजबूत वैल्यूएशन और ग्लोबल निवेशकों की दिलचस्पी को देखते हुए यह इश्यू देश के फाइनेंस सेक्टर में नए मानक स्थापित कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल (Tata) का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा IPO आखिरकार आ रहा है. जानकारी के अनुसार करीब 2 अरब डॉलर (17,200 करोड़ रुपये) का यह इश्यू 22 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में लॉन्च होगा. वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 30 सितंबर 2025 तक शेयर बाजार में होने की संभावना है.

निवेशकों से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

IPO से पहले टाटा कैपिटल ने निवेशकों के बीच भरोसा बनाने के लिए हांगकांग, सिंगापुर, लंदन, न्यूयॉर्क और भारत के प्रमुख शहरों में रोडशो आयोजित किए. इसमें वैश्विक और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. जानकारों का मानना है कि यह IPO 2025 का सबसे बड़ा इश्यू साबित हो सकता है.

टाटा संस भी बेचेगी हिस्सेदारी

संशोधित मसौदा दस्तावेज के मुताबिक, टाटा कैपिटल के IPO में 21 करोड़ नए शेयर जारी होंगे और 26.58 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे. प्रमोटर कंपनी टाटा संस 23 करोड़ शेयर बेचेगी. इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IFC) 3.58 करोड़ शेयर की बिक्री करेगी.

फिलहाल टाटा कैपिटल में 88.6% हिस्सेदारी टाटा संस और 1.8% हिस्सेदारी IFC के पास है.

वैल्यूएशन में जबरदस्त उछाल

सूत्रों के अनुसार, सफल रोडशो के बाद कंपनी की वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. यह अप्रैल में दाखिल किए गए गोपनीय दस्तावेज की तुलना में कहीं अधिक है, जब कंपनी की वैल्यूएशन 11 अरब डॉलर थी.

जुटाई गई राशि का होगा ये इस्तेमाल

IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी टियर-1 पूंजी बढ़ाने और लोन पोर्टफोलियो के विस्तार में करेगी. जानकारों के मुताबिक, यह देश के वित्तीय क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू हो सकता है.

18 महीनों में दूसरा बड़ा IPO

यह टाटा ग्रुप का पिछले 18 महीनों में दूसरा IPO होगा. इससे पहले नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO आया था, जिसे निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. उम्मीद है कि टाटा कैपिटल का IPO भी उतना ही शानदार साबित होगा और शायद टाटा टेक्नोलॉजी के रिकॉर्ड को तोड़ दे.---


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

13 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

15 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

15 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

8 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

6 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

8 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

10 hours ago