✕

होम / बिजनेस / Tata Capital IPO आज से खुला : ₹15,511 करोड़ के इश्यू में निवेश का मौका, लेकिन GMP सुस्त

Tata Capital IPO आज से खुला : ₹15,511 करोड़ के इश्यू में निवेश का मौका, लेकिन GMP सुस्त

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं और किसी मजबूत ब्रांड के साथ अपने पोर्टफोलियो को जोड़ना चाहते हैं, तो टाटा कैपिटल का यह IPO आपके लिए एक अवसर हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

टाटा ग्रुप की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी टाटा कैपिटल लिमिटेड (Tata Capital) का बहुप्रतीक्षित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आज, 6 अक्टूबर 2025 से निवेशकों के लिए खुल गया है. यह इश्यू 15,500 करोड़ रुपये से अधिक का है, जो 2025 का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम माना जा रहा है. इसके बावजूद, ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम उम्मीद के मुताबिक तेज नहीं दिख रहा है. इच्छुक निवेशक 8 अक्टूबर तक इसमें निवेश कर सकते हैं. 

दो हिस्सो में शामिल है IPO

इस आईपीओ के तहत शेयरों की कीमत 310 रुपये से 326 रुपये प्रति शेयर तय की गई है. इस आईपीओ में दो हिस्से शामिल हैं, पहला 6,846 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. दूसरा मौजूदा शेयरधारक 8,665 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचेंगे. टाटा कैपिटल के शेयरों की संभावित लिस्टिंग तारीख 13 अक्टूबर 2025 बताई जा रही है.

GMP में धीमापन, फिर भी एक्सपर्ट्स हैं पॉजिटिव

हालांकि इश्यू का आकार बड़ा है, लेकिन ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के लिहाज से निवेशकों में भारी उत्साह नहीं दिख रहा. फिलहाल इसका GMP केवल 7.50 रुपये है, जो कि 2.30% की मामूली तेजी दर्शाता है. इसका मतलब है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग के समय इसकी कीमत लगभग 333.50 रुपये हो सकती है. इसके बावजूद, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि टाटा कैपिटल की मजबूत फंडामेंटल्स और ग्रुप की विश्वसनीयता इसे एक भरोसेमंद निवेश विकल्प बनाती है.

भारत की सबसे बड़ी NBFC लिस्टिंग में से एक बनेगी

इस आईपीओ के जरिए टाटा कैपिटल भारत की सबसे बड़ी NBFC लिस्टिंग में से एक बनने जा रही है. कंपनी देश की तीसरी सबसे बड़ी विविधीकृत NBFC है. 30 जून 2025 तक, टाटा कैपिटल का कुल सकल ऋण (Gross Loan Book) ₹2.33 लाख करोड़ था, जो इसकी मजबूत मौजूदगी और ग्रोथ क्षमता को दर्शाता है.

मजबूत वित्तीय ग्रोथ: रिटेल और SME सेगमेंट से बढ़त

वित्तीय वर्ष 2023 से 2025 के बीच टाटा कैपिटल ने अपने ऋण पोर्टफोलियो में 37.3% की सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की है. यह ग्रोथ मुख्य रूप से रिटेल और SME लोन सेगमेंट में बढ़ती मांग और कंपनी की रणनीतिक पहुंच का परिणाम है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

28 minutes ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

35 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

2 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

3 hours ago

बड़ी खबरें