✕

होम / बिजनेस / टाटा कैपिटल IPO: दिवाली से पहले निवेशकों को मिलेगा बड़ा मौका, 6 अक्टूबर से खुलेगा सब्सक्रिप्शन

टाटा कैपिटल IPO: दिवाली से पहले निवेशकों को मिलेगा बड़ा मौका, 6 अक्टूबर से खुलेगा सब्सक्रिप्शन

टाटा कैपिटल 6 अक्टूबर से अपने ₹17,200 करोड़ के IPO के जरिए शेयर बाजार में उतरने जा रही है, जो वर्ष 2025 का सबसे बड़ा इश्यू माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

देश की जानी-मानी टाटा ग्रुप (Tata Group) की वित्तीय शाखा टाटा कैपिटल (Tata Capital) अब शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है. निवेशकों के बीच लंबे समय से चर्चित और बहुप्रतीक्षित यह IPO 6 अक्टूबर से खुलने वाला है, जो ₹17,200 करोड़ के अनुमानित आकार के साथ साल 2025 का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम होगा. इस इश्यू के जरिए कंपनी ना केवल पूंजी जुटाएगी, बल्कि प्रमोटर और मौजूदा निवेशक भी अपने हिस्से बेचकर बाजार में हिस्सेदारी पेश करेंगे.

इश्यू का आकार 17,200 करोड़ रुपये

कंपनी के मुताबिक इस आईपीओ का आकार लगभग 17,200 करोड़ रुपये होगा, जो इस साल का सबसे बड़ा इश्यू माना जा रहा है. इसमें नए शेयर जारी किए जाएंगे और मौजूदा शेयरधारक भी अपने हिस्से बेचेंगे, जिसे ऑफर फॉर सेल (OFS) कहा जाता है. कंपनी का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 6 अक्टूबर को खुलेगा और 8 अक्टूबर तक इसमें बोली लगाई जा सकेगी. एंकर निवेशकों के लिए बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू होगी.

कितने शेयर होंगे जारी

अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) के अनुसार:

- 21 करोड़ नए शेयर जारी होंगे.
- 26.58 करोड़ शेयर मौजूदा शेयरधारक बेचेंगे.
- कुल मिलाकर 47.58 करोड़ से ज्यादा शेयर पब्लिक के लिए उपलब्ध होंगे.

OFS में प्रमोटर *टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड* 23 करोड़ शेयर बेचेगा, जबकि *IFC* (इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन) 3.58 करोड़ से ज्यादा शेयर ऑफलोड करेगी.

अनलिस्टेड मार्केट में क्या संकेत

टाटा कैपिटल के अनलिस्टेड शेयर इस समय 650 से 735 रुपये प्रति शेयर के बीच ट्रेड कर रहे हैं. हालांकि अप्रैल में ये 1,125 रुपये तक पहुंच गए थे, लेकिन अब 35% तक की गिरावट देखी गई है.

गिरावट की वजह

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, NBFC सेक्टर पर बाजार की गिरावट, मैक्रोइकोनॉमिक चिंताओं और निवेशकों की सतर्कता का असर पड़ा है. कम लिक्विडिटी के कारण अनलिस्टेड मार्केट में शेयर कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखना आम बात है.

बुक रनिंग लीड मैनेजर्स

इस इश्यू के लिए कई बड़े बैंक और फाइनेंशियल संस्थान BRLMs बने हैं, जिनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, HDFC बैंक, HSBC, ICICI सिक्योरिटीज, IIFL, J.P. मॉर्गन और SBI कैपिटल शामिल हैं. इश्यू का रजिस्ट्रार MUFG इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

3 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

5 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें