होम / बिजनेस / Tata Capital IPO: ₹17,555 करोड़ का साल 2025 का सबसे बड़ा शेयर इश्यू, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

Tata Capital IPO: ₹17,555 करोड़ का साल 2025 का सबसे बड़ा शेयर इश्यू, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन के तहत टाटा ग्रुप की फाइनेंस कंपनी ₹17,555 करोड़ का मेगा आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की वित्तीय सेवा कंपनी टाटा कैपिटल (Tata Capital) इस साल का सबसे बड़ा IPO (Initial Public Offering) लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने बाजार नियामक SEBI के पास सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं. माना जा रहा है कि यह आईपीओ लगभग $2 बिलियन (₹17,555 करोड़) का हो सकता है. यह न केवल साल 2025 का सबसे बड़ा आईपीओ होगा, बल्कि अब तक देश का चौथा सबसे बड़ा IPO भी बन सकता है. यह आईपीओ ना सिर्फ टाटा ग्रुप के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि निवेशकों के लिए भी लॉन्ग टर्म गेन का शानदार अवसर बन सकता है. अगर आप भी इसमें निवेश की योजना बना रहे हैं, तो चलिए आपको इस मेगा इश्यू के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

आरबीआई के नियम के तहत आईपीओ अनिवार्य

रिजर्व बैंक ने कुछ चुनिंदा बड़ी NBFCs (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने का निर्देश दिया है. टाटा कैपिटल भी एक एनबीएफसी है और इसी नियम के तहत इसे भी शेयर बाजार में लिस्ट होना होगा. नियमों के अनुसार इन कंपनियों को सितंबर 2025 के अंत तक लिस्ट होना जरूरी है. लिस्टिंग के बाद कंपनी का मूल्यांकन लगभग $11 बिलियन होने की संभावना है.

आईपीओ का ढांचा: नए शेयर + OFS

कंपनी की ओर से जमा किए गए DRHP (Draft Red Herring Prospectus) के अनुसार, इस आईपीओ में 21 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा 26.58 करोड़ शेयर ऑफर फोर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे. ओएफएस में टाटा संस 23 करोड़ शेयर बेचेगी, जबकि इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IFC) 3.58 करोड़ शेयर बेचेगा. अभी टाटा संस के पास टाटा कैपिटल की 88.6% हिस्सेदारी है, जबकि IFC के पास 1.8% हिस्सेदारी है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

12 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

12 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

16 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

17 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

17 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

17 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

12 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

12 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

14 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

16 hours ago