होम / बिजनेस / भारत में कोई नहीं खरीद पाता 'लखटकिया' आम, रात में कुत्ते और दिन में गार्ड करते हैं रखवाली

भारत में कोई नहीं खरीद पाता 'लखटकिया' आम, रात में कुत्ते और दिन में गार्ड करते हैं रखवाली

इस खास आम का पैदावार मध्यप्रदेश के जबलपुर में होता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत कीमत ही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि मैं आपसे पूछूं कि आपने अबतक सबसे महंगा आम कितने रुपये का खरीदा है? तो आप ज्यादा से ज्याद 1000 रुपये तक बोल सकते हैं. भारत में सबसे महंगे आम के तौर पर अल्फांसो को जाना जाता है, जो करीब 800 से 1000 रुपये प्रति किलो बिकता है. लेकिन यदि मैं कहूं ये कुछ भी नहीं तो आपको थोड़ी देर के लिए हैरान हो सकते हैं कि अपने देश में इससे भी महंगा आम मिलता है? जी हां, भारत में ढाई लाख रुपए किलो वाला आम भी मिलता है. यह सुनकर आप हैरान हो सकते हैं, लेकिन ये सच है.

सिर्फ जबलपुर में है बागान
इस खास आम का पैदावार मध्यप्रदेश के जबलपुर में होता है. जबलपुर के संकल्प सिंह के लगभग साढे 12 एकड़ में दो बागान हैं, जिनमें आम की खेती होती है. इन दोनों बागानों में उन्होंने तरह-तरह की आम की किस्म के पेड़ लगा रखे हैं. उनके इस बागान में हापुस आम से लेकर जापान की 'टोइयो नो टमैंगो' नाम की प्रजातियां भी हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत कीमत ही है. यही आम जापान में ढाई लाख रुपये प्रति किलो बिकता है. यह पूरी दुनिया में आम की सबसे महंगी प्रजाति है.

एक व्यक्ति ने गिफ्ट में दिया था
इस पूरी जर्नी पर संकल्प सिंह ने बताया कि उन्होंने 2013 में बागवानी की शुरू की. उसके बाद उन्होंने आम की खेती पर ध्यान दिया. वर्तमान में उनके बागान में 24 से ज्यादा किस्म के पेड़ लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि जापान की टोइयो नो टमैंगो प्रजाति का पेड़ उन्हें एक व्यक्ति से यात्रा के दौरान मिला था.

एक आम का वजन 900 ग्राम
वे बताते हैं कि सबसे महंगी प्रजाति टाइयो नो टमैंगो जो दिखने में भी आकर्षक है. उन्होंने पहला फल बाबा महाकाल के दरबार में चढ़ाया था. एक आम का वजन लगभग 900 ग्राम होता है. उनके बागान में यह आम आकर्षण का केंद्र है. इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं.

12 कुत्ते करते हैं रखवाली
संकल्प सिंह को आम की खेती ने देश और दुनिया में नई पहचान दी है. उन्होंने बताया कि उनके लिए रात के समय इस आम की सुरक्षा करना कठिन काम था. लिहाजा उन्होंने कुत्ते पाले और 12 कुत्ते रात में रखवाली करते हैं. मगर अब दिन में सुरक्षा गार्ड रखना पड़ता है.

जापान में कीमत ढाई लाख रुपया
टाइयो नो टमैंगो की जापान में भले ही कीमत ढाई लाख रुपये प्रति किलो हो, मगर हिंदुस्तान में अब तक उन्हें यह कीमत नहीं मिली है. वे कहते हैं कि यह महंगा आम है और इसे आर्थिक तौर पर सक्षम लोग ही खरीदते हैं. इस बागान में वे एक रेस्टोरेंट भी चलाते हैं और यहां आने वाले लोगों के लिए यहां लगे आम आकर्षण का केंद्र होते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

15 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

17 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

17 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

17 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

20 hours ago