होम / बिजनेस / Swiggy इतने कर्मचारियों से वापस खरीदेगी 50 मिलियन डॉलर कीमत के शेयर 

Swiggy इतने कर्मचारियों से वापस खरीदेगी 50 मिलियन डॉलर कीमत के शेयर 

यह चौथा मौका होने जा रहा है, जब कंपनी 2018 के बाद से ऐसा कदम उठाने जा रही है. इसके बाद अब Swiggy का मूल्य उसकी प्रतिद्ंदी Zomato के बराबर हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड एंड रिटेल डिलीवरी करने वाली नामी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने कहा है कि वो अपने कर्मचरियों से ESOP( Employee Stock Ownership Plan)  योजना के तहत 2000 कर्मचारियों से 50 मिलियन डॉलर के शेयर वापस खरीदेगी. ये शेयर इन कर्मचारियों को ESOP योजना के तहत जारी किए गए थे. इस खरीद के बाद कंपनी Zomato के बराबर वैल्‍यू वाली कंपनी हो जाएगी. 
क्‍या होती ESOP

कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना (ESOP) एक कर्मचारी लाभ योजना है, जिसके तहत कंपनी अपने शेयरों में अपने ही कर्मचारियों को निवेश करने के लिए कहती है. इन शेयरों को मौजूदा बाज़ार दर की तुलना में काफी कम दर पर कर्मचारियों को दिया जाता है.

बड़े कठिन समय में लिया है कंपनी ने ये फैसला 
Swiggy ने ये फैसला एक ऐसे समय में लिया है जब देश और दुनिया के ज्‍यादातर स्‍टार्टअप फंडिंग की कमी का सामना कर रहे हैं. ज्‍यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी कर अपने कैश फ्लो में इजाफा किया है. ऐसे समय में कंपनी ने जो बायबैक का फैसला लिया है वो अपने आप में कई सवाल पैदा कर रहा है. लेकिन इस फैसले ने कंपनी की वैल्‍यू में इजाफा करते हुए उसे उन कंपनियों की सूची में शामिल कर दिया है जिन्‍होंने अपने कर्मचारियों को इनाम दिया है. 

2018 के बाद है ये चौथा मौका 
2018 के बाद से, स्विगी ने हर साल कंपनी की ग्रोथ बढ़ने के साथ कंपनी ने 4 बार ESOP योजना के तहत कर्मचारियों के शेयरों को वापस खरीदा है. रिपोर्टों के अनुसार, बेंगलुरु स्थित कंपनी ने 2018 में 4 मिलियन डॉलर के शेयर वापस खरीदे, फिर 2020 में 9 मिलियन डॉलर खर्च किए. लगभग दो साल के ब्रेक के बाद, स्विगी ने 2022 में 23 मिलियन डॉलर के शेयर वापस खरीदे और अब यह 2,000 कर्मचारियों को 50 मिलियन डॉलर का भुगतान करेगी, जोकि कंपनी के 5,000 कुल कर्मचारियों के आधे के बराबर हैं. कंपनी ने ये भी साफ कर दिया है कि इनमें वे कर्मचारी शामिल होंगे जो डाइनआउट कंपनी के अधिग्रहण के बाद उसे छोड़कर स्विगी में चले गए थे. 

क्‍या बोले कंपनी के फाउंडर 
स्विगी के मानव संसाधन प्रमुख गिरीश मेनन ने कहा, हमारी  मौजूदा टीम स्विगी की सबसे मूल्यवान संपत्ति है और हमें खुशी है कि व्यापक आर्थिक स्थितियों के बावजूद,  कई अलग-अलग आय अर्जित करने वाले माध्‍यमों से हम स्विगी की सफलता और विकास को और आगे बढ़ाते रहेंगे. हालांकि कंपनी ने ब्रेकअप और प्रत्येक शेयर की कीमत पर प्रकाश नहीं डाला, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्विगी का मूल्यांकन अब उसके बीएसई-सूचीबद्ध सहकर्मी ज़ोमैटो (Zomato) के समान हो गया है, जिसका 24 जुलाई को मार्केट कैपिटलॉइजेशन 8.7 बिलियन डॉलर था.

सबसे अहम बात ये है कि जनवरी 2022 में अपने आखिरी फंडरेज के दौरान स्विगी की मार्केट वैल्‍यू 10.7 बिलियन डॉलर होने के बावजूद तब से, स्विगी ने मार्कडाउन की एक श्रृंखला देखी है, जिसने स्टार्टअप को उसके पिछले फंडरेज के दौरान निर्धारित कीमत से कम कीमत पर आंका है. हालाँकि, सीईओ और सह-संस्थापक, हर्ष मजेटी ने कहा था कि कंपनी का प्रमुख बिजनेस फूड डिलीवरी मार्च 2023 तक समायोजित EBITDA सकारात्मक था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

11 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

16 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

8 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

11 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

11 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

16 hours ago