होम / बिजनेस / Zomato में उथल-पुथल, Swiggy को मिल रहे दनादन ऑर्डर; इतना हो गया इजाफा  

Zomato में उथल-पुथल, Swiggy को मिल रहे दनादन ऑर्डर; इतना हो गया इजाफा  

साल के शुरुआती छह महीनों में Swiggy की बिक्री और ऑर्डर वॉल्यूम में उछाल देखने को मिला है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक तरफ जहां Zomato में उथल-पुथल का दौर जारी है. वहीं, उसकी राइवल कंपनी स्विगी (Swiggy) का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. 2022 के शुरुआती छह महीने (जनवरी-जून) में इसकी बिक्री और ऑर्डर वॉल्यूम में उछाल देखने को मिला है. स्विगी के सबसे बड़े निवेशकों में शामिल Prosus का कहना है कि Swiggy तेजी से आगे बढ़ रही है. साल के शुरूआती छह महीनों में इसे फूड डिलीवरी के लिए 38 फीसदी अधिक ऑर्डर मिले हैं. 

GMV में 40% की बढ़ोत्तरी
Prosus के अनुसार, पहली छमाही में कुल बिक्री या ग्रॉस मर्चेंटाइज वैल्यू (GMV) में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 1.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इस अवधि में Swiggy के क्विक कॉमर्स बिजनेस में भी इजाफा दर्ज किया गया है. इसका GMV 20% बढ़ोत्तरी के साथ 257 करोड़ डॉलर पहुंच गया है. Prosus की रिपोर्ट में बताया गया है कि रेस्टोरेंट फूड डिलीवरी की जीएमवी 130 करोड़ डॉलर और क्विक कॉमर्स की जीएमवी 25.7 करोड़ डॉलर रही है. बता दें कि प्रोसुस ने स्विगी के फूड डिलीवरी बिजनेस के विस्तार के लिए निवेश किया हुआ है. 

निवेशकों को हुआ फायदा
स्विगी के कारोबार में तेजी से उसके निवेशकों को भी फायदा हो रहा है. स्विगी के रिवेन्यू में Prosus का हिस्सा 72 फीसदी बढ़कर 15 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है. स्विगी के लगभग 200,000 रेस्टोरेंट पार्टनर्स और 300,000 से अधिक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव हैं. रिपोर्ट बताती है कि कंपनी का औसतन ऑर्डर वैल्यू अधिक बढ़ रहा है. साथ ही डिलीवरी फीस और एडवरटाइजिंग सेल्स से भी उसके रिवेन्यु में बढ़ोत्तरी हुई है. 

नहीं होगी फंड की कमी
प्रोसुस का कहना है कि स्विगी के कारोबारी लक्ष्यों को पाने के लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी. मार्च 2022 की सालाना रिपोर्ट में Prosus की तरफ से कहा गया था कि स्विगी यूजर्स को फिर से एक्टिवेट करने और मंथली फ्रीक्वेंसी बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है. स्विगी कोरोना महामारी से पूरी तरह उबर चुकी है. प्रोसुस ने स्विगी में दो बार निवेश किया है. अप्रैल 2021 में 27.4 करोड़ डॉलर और फरवरी 2022 में 2.5 करोड़ डॉलर. कंपनी को उम्मीद है कि स्विगी के कारोबार में और तेजी आएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

19 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

23 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

23 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

23 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

18 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

23 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

19 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

22 hours ago