✕

होम / बिजनेस / Swiggy बेच रही है रैपिडो में अपनी हिस्सेदारी, 2500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

Swiggy बेच रही है रैपिडो में अपनी हिस्सेदारी, 2500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

स्विग्गी (Swiggy) अपने हिस्से के शेयर को जल्दी उगलने की योजना बना रहा है, जिसका लक्ष्य 2500 करोड़ रुपये जुटाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने रैपिडो (Rapido) में अपनी लगभग 12% हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस सौदे से कंपनी 2500 करोड़ रुपये (लगभग 300 मिलियन डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है. इस डील के बाद रैपिडो का मूल्यांकन 3 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है, जो कि पिछले साल के इसके 1.1 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन की तुलना में काफी अधिक है. बता दें, रैपिडो एक राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जहां ग्राहक बाइक राइड बुक कर सकते हैं. इस क्षेत्र में उसका मुकाबला ओला और उबर जैसी बड़ी कंपनियों से है.

स्विगी पर बढ़ता वित्तीय दबाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्विगी के इस फैसले के पीछे मुख्य कारण उसकी बैलेंस शीट पर बढ़ता दबाव है. कंपनी ने पहले भी कहा था कि वह रैपिडो में किए गए निवेश की समीक्षा कर रही है, क्योंकि रैपिडो ने भी आने वाले समय में फूड डिलीवरी जैसे क्षेत्रों में उतरने की योजना बनाई है. इससे दोनों कंपनियों के बीच हितों के टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है. स्विगी ने यह भी कहा कि रैपिडो में उसकी 12% हिस्सेदारी का मूल्य हालिया बाजार गतिविधियों के चलते काफी बढ़ गया है.

तिमाही में बढ़ा घाटा, पर बढ़ी आय भी

स्विगी की वित्तीय स्थिति पर नजर डालें तो चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 1,197 करोड़ रुपये हो गया, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 611 करोड़ रुपये था. हालांकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय 5,048 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह 3,310 करोड़ रुपये थी. खर्चों में भी इजाफा हुआ और यह 6,244 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो कि पिछले साल 3,908 करोड़ रुपये था.

शेयर मार्केट में हलचल

स्विगी के शेयरों में भी हलचल देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 398 रुपये तक पहुंच गया. बुधवार को यह शेयर 385 से 398 रुपये के दायरे में ट्रेड करता रहा. वहीं, शाम को 2.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 393.95 प्रतिशत रुपये पर बंद हुआ. दिसंबर 2024 में यह शेयर 617 रुपये तक पहुंच चुका है, जो उसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

22 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago