✕

होम / बिजनेस / IPO का सुपर वीक: 26 नए इश्यू बाजार में उतरने को तैयार, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

IPO का सुपर वीक: 26 नए इश्यू बाजार में उतरने को तैयार, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

अगला सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है. प्राइमरी मार्केट में निवेश के कई विकल्प खुलने जा रहे हैं, जिससे रिटेल और संस्थागत दोनों तरह के निवेशकों के लिए सुनहरा मौका बन सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार में अगला सप्ताह जबरदस्त हलचल से भरा रहने वाला है. इन्वेस्टर्स के लिए यह वक्त एक सुनहरे निवेश अवसर की तरह सामने आ रहा है क्योंकि प्राइमरी मार्केट में IPO की बाढ़ आने वाली है. कुल 26 कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए पूंजी बाजार में एंट्री करने जा रही हैं. इनमें मेनबोर्ड और एसएमई दोनों सेगमेंट की कंपनियां शामिल हैं. इसके अलावा 9 कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी तय है, जिससे बाजार में और अधिक सक्रियता देखने को मिलेगी. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

अब तक का सबसे व्यस्त सप्ताह होने की संभावना

शेयर बाजार में इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा व्यस्तता देखने को मिल सकती है. कुल 26 कंपनियां अपने पब्लिक इश्यू लेकर आ रही हैं, जिनमें से 10 मेनबोर्ड की और 16 एसएमई (SME) सेगमेंट की हैं. इन कंपनियों के इश्यू साइज 18 करोड़ रुपये से लेकर 1,200 करोड़ रुपये तक हैं.

मेनबोर्ड आईपीओ: बड़ी कंपनियां करेंगी दस्तक

मेनबोर्ड से आने वाले कुछ प्रमुख नामों में शामिल हैं:

- ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज : ₹494–504 करोड़ का इश्यू, 24 सितंबर से खुलेगा.

- जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग : ₹1,250 करोड़ जुटाने की योजना, शेयर प्राइस ₹220–₹232.

- अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स : ₹687 करोड़ का इश्यू, 22 सितंबर को ओपन होगा.

- आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स : ₹745 करोड़ का आईपीओ, 23 सितंबर को लॉन्च होगा.

- शेषासाई टेक्नोलॉजीज : ₹813 करोड़ का डिजिटल सॉल्यूशंस कंपनी का इश्यू.

- जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी : ₹450 करोड़ का इश्यू, प्राइस ₹846–₹890.

- सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस और गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स भी इसी सप्ताह लॉन्च होंगे.

SME सेगमेंट में भी दिखेगा जोश

एसएमई सेगमेंट से 16 कंपनियां अगले हफ्ते बाजार में उतरने जा रही हैं. इनमें शामिल हैं:

1. 23 सितंबर को इकोलाइन एक्सिम, NSB BPO, मैट्रिक्स जियो, ट्रू कलर्स, एप्टस फार्मा और भारतरोहन एयरबोर्न इनोवेशन जैसे 6 अन्य आईपीओ ओपन होंगे.

2. प्ररुह टेक्नोलॉजीज, गुरुनानक एग्रीकल्चर, रिद्धि डिस्प्ले, जस्टो रियल्फिनटेक, सिस्टमैटिक इंडस्ट्रीज (24 सितंबर को खुलेंगे)

3. भाविक एंटरप्राइजेज और टेल्गे प्रोजेक्ट्स (25 सितंबर को लॉन्च)

4. DSM फ्रेश फूड्स (₹59 करोड़, ओपनिंग 26 सितंबर)

9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए इश्यू के अलावा, 9 कंपनियों की लिस्टिंग भी अगले हफ्ते होगी:

 - 22 सितंबर: TechD Cybersecurity

- 23 सितंबर: Euro Pratik Sales

- 24 सितंबर: VMS TMT और Sampant Aluminium

- 25 सितंबर: iValue Infosolutions और JD Cables

- 26 सितंबर: Saatvik Green Energy, GK Energy और Siddhi Cotspin

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago