होम / बिजनेस / BharatPe से एक और इस्तीफा, अब इस बड़े अधिकारी ने छोड़ा पद

BharatPe से एक और इस्तीफा, अब इस बड़े अधिकारी ने छोड़ा पद

अश्नीर ग्रोवर की पूर्व कंपनी BharatPe में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, अब एक और बड़े अधिकारी ने पद से इस्तीफा दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BharatPe से एक और इस्तीफे की खबर सामने आई है. कंपनी के सीईओ सुहैल समीर (Suhail Sameer) ने अपना पद छोड़ दिया है. पहले कहा जा रहा था कि सुहैल जनवरी के अंत तक इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन उन्होंने आज यानी कि 3 जनवरी को ही अपना पद छोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नलिन नेगी (Nalin Negi) को BharatPe का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है. 

नलिन नेगी संभालेंगे ये जिम्मेदारी
पिछले साल BharatPe और उसके पूर्व फाउंडर अश्नीर ग्रोवर के बीच विवाद सुर्खियों में रहा था. इसके बाद से कंपनी किसी न किसी वजह से खबरों में बनी हुई है. अब तक कई बड़े अधिकारी उसका साथ छोड़ गए हैं. एक रिपोर्ट में कंपनी के हवाले से बताया गया है कि 7 जनवरी 2023 से समीर सुहैल कंपनी के स्ट्रैटेजिक एडवाइजर की जिम्मेदारी संभालेंगे. कंपनी के मौजूदा सीएफओ नलिन नेगी को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझेदारी करने के लिए अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है.

कंपनी का ग्रोथ पर फोकस 
कंपनी का कहना है कि BharatPe फिलहाल अपने ग्रोथ पर फोकस कर रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए लीडरशिप में बदलाव किए जा रहे हैं. पिछले महीने 3 सीनियर एग्जीक्यूटिव्स ने इस्तीफा दिया था. इसमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर विजय अग्रवाल, पोस्टपे हेड नेहुल मल्होत्रा और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (लेंडिंग और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स) रजत जैन शामिल थे. जबकि कंपनी के चीफ रिवेन्यु ऑफिसर निशीत शर्मा ने जून में इस्तीफा दिया था.  

चेयरमैन ने कही ये बात
भारतपे के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक सत्यम नैथानी ने भी पिछले साल जून में कंपनी को अलविदा कहा था. इसके बाद कंपनी की टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डिवीजन की देखरेख कर रहे भाविक कोलाडिया ने भी इस्तीफा दे दिया था. भारतपे बोर्ड के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि सुहैल समीर के योगदान और विभिन्न चुनौतियों से उबरने में कंपनी की मदद करने के लिए हम उनके आभारी हैं. गौरतलब है कि नलिन नेगी अगस्त 2022 में भारतपे से जुड़े थे. इससे पहले, वह लगभग 10 वर्षों तक एसबीआई कार्ड्स में मुख्य वित्तीय अधिकारी थे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

46 minutes ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

15 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

16 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

1 hour ago

सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन, मांगों पर सकारात्मक रुख का भरोसा

गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया.

27 minutes ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

46 minutes ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

17 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

12 hours ago