होम / बिजनेस / 3 दिन बाद आज खुल रहा है बाजार, इन Stocks पर गड़ाए रखें नजर 

3 दिन बाद आज खुल रहा है बाजार, इन Stocks पर गड़ाए रखें नजर 

शेयर मार्केट में आज कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं, यानी इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी देखने को मिली थी. तीन दिन बंद रहने के बाद बाजार आज खुल रहा है. शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के अलावा एक मई को महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं हुई थी. आज यानी मंगलवार को बाजार का रुख कैसा रहता है, ये देखने वाली बात होगी, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर जो खबरें सामने आई हैं उसे देखते हुए माना जा रहा है कि मंगलवार निवेशकों के लिए शुभ साबित हो सकता है.

ये MACD का रुझान
अब बात करते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें आज तेजी के संकेत मिल रहे हैं. मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक, India Cements, Ceat, Alok Industries, Tejas Networks और Karur Vysya Bank के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. जबकि Trent, Star Health, Varun Beverages, Gail India और JBM Auto के शेयरों में मंदी आ सकती है. यानी इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन पर भी आज रखें नजर
इसके अलावा, आज Kotak Mahindra Bank, Biocon, Axis Bank, Mahindra and Mahindra Financial Services, IDBI Bank और RBL Bank के शेयरों पर भी नजर रखें. आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे, जिनका असर उनके शेयरों पर भी पड़ सकता है. इस लिस्ट में KEI Industries,Tata Steel, Ambuja Cements, Varun Beverages, Cigniti Technologies, Birla Cable, Punjab & Sind Bank और UCO Bank  शामिल हैं. कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर इस समय 1,933 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले हफ्ते ये तेजी के साथ बंद हुआ था. एक्सिस बैंक में बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई थी. जबकि IDBI और RBL बैंक के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे.

ऐसा रहा है रिकॉर्ड
तेजी के संकेत वाले शेयरों में India Cements करीब 2 फीसदी के उछाल के साथ 185.15 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. इसका बीते 5 दिनों का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. Ceat के शेयर में पिछले गुरुवार धमाकेदार 11.54% की तेजी आई थी. 1,565.20 रुपए के भाव वाले इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में 11.29% का रिटर्न दिया है. 12.65 रुपए मूल्य पर मिल रहे Alok Industries के शेयरों के लिए जरूर बीता आखिरी कारोबारी दिन अच्छा नहीं रहा, लेकिन उससे पहले के 5 दिनों में इसने 5.42% का रिटर्न दिया है. तेजस नेटवर्क्स बढ़त के साथ 657.80 और करूर 97.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.


(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

17 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

17 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

20 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

22 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ.

2 hours ago

Aakash विवाद में BYJU'S को मिली बड़ी सफलता, लेनदारों ने समझौते को दी मंजूरी

कंपनी की लेनदार समिति ने प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है. अब इस मामले पर 18 अगस्त को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरु पीठ में सुनवाई होगी.

1 hour ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नए सचिव बने डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला

डॉ. तुम्माला फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में यूनेस्को के अंतर्गत भारतीय महासागर सुनामी चेतावनी एवं शमन प्रणाली (IOTWMS) सचिवालय के प्रमुख हैं.

2 hours ago

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

18 hours ago