✕

होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश से आपको हो सकती है 'अच्छे दिन' वाली फीलिंग

Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश से आपको हो सकती है 'अच्छे दिन' वाली फीलिंग

शेयर बाजार के अच्छे दिन आज भी कायम रहने की उम्मीद है. कहने का मतलब है कि मार्केट में तेजी बनी रह सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के अच्छे दिन चल रहे हैं. मंगलवार को भी मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ. यह लगातार चौथा कारोबारी दिन था, जब बाजार ने उछाल के साथ ट्रेडिंग समाप्त की. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 274 अंक चढ़कर 65479 पर बंद हुआ. वहीं NSE निफ्टी भी 66 अंक की तेजी के साथ 19389 अंकों के लेवल पर पहुंच गया. मंगलवार को खासतौर पर IT, बैंकिंग और फर्मा इंडेक्स में तेजी देखने को मिली. आज यानी बुधवार को भी बाजार में तेजी बने रहने का अनुमान है. 

MACD के ये हैं संकेत
अब जानते हैं कि आखिर मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) का रुझान क्या है. MACD ने आज TCS, Wipro, Nykaa, Latent View Analytic, KRBL, Eicher Motors और IDFC First बैंक के शेयरों में तेजी के संकेत दिए है. इसके उलट MACD ने Ashok Leyland के साथ ही Power Grid Corporation, LIC Housing और Snowman Logistics के शेयर में आज मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा यदि आप इन शेयरों में निवेश की योजना बना रहे हैं या आपके पोर्टफोलियो में पहले से ही ये शेयर हैं, तो कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. BW Hindi आपको सलाह देता है कि निवेश के मामले में किसी एक्सपर्ट से परामर्श करने के बाद ही कही पैसा लगाएं. 

इनमें मजबूत खरीदारी
स्टॉक मार्केट के कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इसका मतलब है कि निवेशक इन शेयरों की खरीदारी में उत्साह दिखा रहे हैं. इस लिस्ट में Suzlon Energy के साथ ही J&K Bank, Suzlon Energy, Bajaj Finance, FDC और Aster DM Healthcare शामिल हैं. Suzlon Energy का शेयर काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा है. मंगलवार को इसमें सीधे 9.82% की तेजी दर्ज की गई. इस शेयर ने 52 वीक का नया रिकॉर्ड बना लिया है और यह अब 18.45 रुपए के भाव पर मिल रहा है. बीते 5 दिनों में ही Suzlon Energy 29.02% का शानदार रिटर्न दे चुका है. इसलिए निवेशकों में इसे खरीदने की होड़ है. इसके अलावा, कुछ ऐसे भी शेयर हैं, जिनमें बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. Jet Airways, HMA Agro Industries और Cell Point में इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी कम हो गई है. इसलिए इनमें बिकवाली हावी है.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

4 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

4 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

6 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

7 hours ago

म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों की रफ्तार घटी, NFO से 5 साल में सबसे कम रकम जुटी

सितंबर 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े 44 लाख नए निवेशक, कुल संख्या 6.33 करोड़ पहुंची; अप्रैल-जून तिमाही में नए फंड ऑफरिंग से केवल 1,759 करोड़ रुपये जुटे

10 hours ago

बड़ी खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

5 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

4 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

6 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर