होम / बिजनेस / आज कौनसे शेयर रहेंगे खबरों में, किन पर लगाया जा सकता है दांव? जानें सबकुछ

आज कौनसे शेयर रहेंगे खबरों में, किन पर लगाया जा सकता है दांव? जानें सबकुछ

शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है. पिछले हफ्ते बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में नरमी देखी गई. बाजार की रफ्तार निवेशकों की उम्मीद के अनुरूप नहीं रही. ऐसे में आज यानी सोमवार को बाजार कैसा रहेगा, इस पर सबकी निगाहें होंगी. आज कई कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. लिहाजा, सही कंपनी में निवेश करके मुनाफा कमाया जा सकता है.

खबरों में रहेंगे ये शेयर   
टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सहयोगी कंपनी टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस ने बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत कंपनी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 921 इलेक्ट्रिक बसों को ऑपरेट करेगी. इस डील का टाटा मोटर्स के शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है. इसी तरह, टेक महिंद्रा ने अपनी सहयोगी कंपनी Dynacommerce Holdings BV में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है. वहीं, दिलीप बिल्डकॉन को तेलंगाना में सड़क बनाने के लिए 1647 करोड़ रुपए का ठेका मिला है. लिहाजा, इन कंपनियों के शेयरों में भी आज हलचल देखने को मिल सकती है.

गुजरात में की लैंड डील
GMR Airports Infrastructure, Tilaknagar Industries और फीनिक्स मिल्स के शेयर भी आज खबरों में रह सकते हैं. इसकी वजह है कंपनियों से जुड़े कुछ फैसले. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, GMR एयरपोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहयोगी कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स इंटरनेशनल BV को GMR Megawide Cebu Airport Corporation में शेयरों की बिक्री से 1,389.90 करोड़ रुपए हासिल हुए हैं. जबकि तिलकनगर इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने 95 रुपए के भाव पर Think India Opportunities Master Fund LP को 1.05 करोड़ शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है. वहीं, फीनिक्स मिल्स ने गुजरात में एक बड़ी लैंड डील की है. 

आज इन पर रखें नजर
आज Kothari Sugars & Chemicals Ltd के शेयर ऊपर की तरफ चढ़ सकते हैं. शुक्रवार को इसमें करीब 8% की तेजी दर्ज की गई थी. फिलहाल यह शेयर 45.35 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसका पिछले 1 महीने का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. इसी तरह, KCP Sugar and Industries Corp. Ltd में भी आज तेजी आ सकती है. पिछले कारोबारी दिन यह शेयर 14% से ज्यादा की उछाल के साथ 29.20 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, Dwarikesh Sugar के शेयर में भी आज मजबूती आ सकती है. मूमेंटम इंडिकेटर MACD ने इन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

4 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

5 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

8 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

9 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

9 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

4 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

5 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

9 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

4 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

8 hours ago