होम / बिजनेस / बाजार की जो भी हो चाल, आज इन शेयरों में मिल रहे तेजी के संकेत
बाजार की जो भी हो चाल, आज इन शेयरों में मिल रहे तेजी के संकेत
शेयर बाजार की तेजी पिछले 2 दिनों से गायब है. वैश्विक रुख के चलते आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
भारतीय शेयर बाजार की चाल काफी हद तक विदेशी निवेशकों पर निर्भर है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक (Federal Reserve) द्वारा साल ब्याज दरों में कटौती की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. इसके चलते विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा खींच रहे हैं और बाजार गिर रहा है. गुरुवार को भी मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ. पिछले 2 दिनों में सेंसेक्स 1200 अंक और निफ्टी 300 अंक से अधिक की डुबकी लगा चुका है. फिलहाल, सेंसेक्स 60,353.27 और निफ्टी 17,999.15 के स्तर पर हैं. वैश्विक रुखों को देखते हुए आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है.
बनी रह सकती है मजबूती
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज यानी शुक्रवार को कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. Dabur के शेयर बीते कारोबारी दिन 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 571.40 रुपए पर बंद हुए थे. डाबर ने बादशाह मसाला में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है. इसी के साथ कंपनी ने मसालों के बाजार में एंट्री ली है. जाहिर है इससे कंपनी का पोर्टफोलियो मजबूत हुआ है और यह मजबूती उसके शेयरों में भी बनी रह सकती है.
तेजी के साथ हुए बंद
बाजार में गिरावट के बीच भी HDFC Life कल मुनाफा देकर बंद हुआ. 607.20 के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 6.16% का रिटर्न दे चुका है. इसका 52-वीक का उच्चतम स्तर 678.80 रुपए है. इसी तरह, Zydus Lifesciences Ltd और Hero Motocorp Ltd में भी मजबूती बरकरार रह सकती है. ये दोनों शेयर गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. हालांकि, हीरो का पिछले पांच दिनों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है, लेकिन यह अब गति पकड़ सकता है. इसलिए इन शेयरों पर नजर बनाए रखें.
ये शेयर हैं खबरों में
इसके अलावा, Rail Vikas Nigam, Larsen & Toubro, IDBI Bank और RHI Magnesita खबरों में चल रहे है. रेल विकास निगम को ISC Projects के साथ जॉइंट वेंचर में 166.26 करोड़ रुपए का एक प्रोजेक्ट हाथ लगा है. फिलहाल, कंपनी का शेयर 72.10 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि, गुरुवार को ये लाल निशान पर बंद हुआ था. वहीं, RHI Magnesita ने Dalmia Bharat Refractories के साथ एक बड़ी डील की है. इसका शेयर अभी 879.40 रुपए के भाव पर मिल रहा है. जबकि Larsen & Toubro अपनी subsidiary Think Tower Developers का 99% स्टेक बेच रही है.
टैग्स