होम / बिजनेस / ब्लैक फ्राइडे के बाद आज कैसा होगा बाजार का रुख, किन शेयरों में हैं तेजी के संकेत?
ब्लैक फ्राइडे के बाद आज कैसा होगा बाजार का रुख, किन शेयरों में हैं तेजी के संकेत?
स्टॉक मार्केट में आज भी उतार-चढ़ाव का दौर बरकरार रह सकता है. हालांकि, सोच-समझकर निवेश से मुनाफे का मौका भी बन रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार के लिए बीता शुक्रवार ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 980.93 अंकों की गिरावट के साथ 59,845.29 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 320.55 अंकों की नरमी के साथ 17,806.80 पर बंद हुआ. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में से केवल एकमात्र शेयर हरे निशान पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी के मामले में यह संख्या 3 थी. आज भी बाजार के बहुत गति से ऊपर की तरफ दौड़ने की संभावना कम है. मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.
Abbott India Ltd
आज Abbott India Ltd के शेयरों में तेजी का रुख रह सकता है. यह शेयर 21,850 पर ट्रेड कर रहा है और शुक्रवार को भी बढ़त के साथ बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसमें करीब 7% और एक महीने में 9% की मजबूती देखी गई है. Abbott India एक फार्मास्युटिकल कंपनी है. कोरोना की आहट के बीच मेडिकल फील्ड से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी की उम्मीद है.
Vijaya Diagnostics
इसी तरह, Vijaya Diagnostics की तेजी भी आज बरकरार रह सकती है. यह बढ़त के साथ फिलहाल 452 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. 1981 में स्थापित इस कंपनी ने अपने निवेशकों को छह महीनों में करीब 38 फीसदी का रिटर्न दिया है और पिछले पांच दिनों में यह 3.52% ऊपर चढ़ा है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने इन दोनों कंपनियों में तेजी के संकेत दिए हैं.
इन पर भी रखें नजर
इनके अलावा, AMI Organics Ltd के शेयर भी आज मजबूती दिखा सकते हैं. हालांकि, शुक्रवार को यह गिरावट के साथ बंद हुए थे, लेकिन आज इनमें तेजी आ सकती है. शुक्रवार को यह शेयर 982.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले छह महीनों में इसने 11.27% रिटर्न दिया है और पांच दिनों में 4.40%. यह भी संभव है कि गिरावट के साथ बंद हुआ Axis Bank Ltd का शेयर आज ऊपर की तरफ चढ़ता दिखाई दे. एक्सपर्ट इस शेयर में मजबूती की बात कह चुके हैं.
टैग्स