होम / बिजनेस / इन शेयरों में निवेश सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही भर सकता है झोली!

इन शेयरों में निवेश सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही भर सकता है झोली!

शेयर बाजार में आज तेजी कायम रहने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए जून के आखिरी कुछ दिन काफी अच्छे रहे. इस दौरान लगातार बाजार में उछाल देखने को मिला. शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 803.14 अंकों की बढ़त के साथ 64718.56 और NSE निफ्टी 219.90 अंकों के उछाल के साथ 19201.70 के लेवल पर बंद हुआ. जुलाई के पहले कारोबारी दिन यानी कि आज भी बाजार में तेजी कायम रहने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि आज कौन से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD का रुझान
सबसे पहले मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के रुझान पर बात करते हैं. MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों पर नजर डालते हैं. इस लिस्ट में Tech Mahindra, PNB, South Indian Bank, Suprajit Engineering, Finolex Cables, Eicher Motors, HDFC AMC और KFin Technologies शामिल हैं. वहीं, HBL Power Systems, MCX और Time Technoplast के शेयरों में MACD ने मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. 

ऐसा रहा पिछला रिकॉर्ड
अब जरा ये भी देख लेते हैं कि तेजी के संकेत वाले कुछ शेयरों का पिछला रिकॉर्ड कैसा रहा है. टेक महिंद्रा के शेयर शुक्रवार को दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 1,131.10 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी दिनों में भी ये शेयर ग्रीन लाइन पकड़कर चला है. PNB यानी पंजाब नेशनल बैंक की बात करें, तो ये शेयर पिछले कारोबारी सत्र में करीब 3% की बढ़त के साथ 51.65 रुपए पर क्लोज हुआ था. वहीं, साउथ इंडियन बैंक के लिए शुक्रवार शानदार रहा. इस दौरान बैंक का शेयर 8.43% की मजबूती के साथ 19.30 रुपए पर पहुंच गया. जिस तरह इस शेयर में तेजी आ रही है, उससे इसे अपना 52 वीक का हाई लेवल 21.80 रुपए तोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. 

इनमें मजबूत खरीदारी
कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी भी देखने को मिल रही है. इनमें HDFC AMC, JK Tyre, Karnataka Bank, JBM Auto और KFin Technologies
शामिल हैं. इन शेयरों में से कुछ ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है और कुछ ऐसा करने के बेहद करीब हैं. आखिरी में इन शेयरों के बारे में भी बात कर लेते हैं, जिनमें बिकवाली का दबाव है. यानी निवेशक इन शेयरों को बेच रहे हैं. इस लिस्ट में Bombay Metrics, Cell Point (India) और Penta Gold शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

23 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

37 minutes ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

49 minutes ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

5 hours ago

बड़ी खबरें