होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर बन सकता है मुनाफा कमाने का मौका, मिल रहे हैं तेजी के संकेत
आज इन शेयरों पर बन सकता है मुनाफा कमाने का मौका, मिल रहे हैं तेजी के संकेत
शेयर बाजार के लिए बुधवार भी खास अच्छा नहीं गया. सेंसेक्स लाल निशान पर बंद हुआ. आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के फैसले का शेयर बाजार पर असर देखा गया. इस दौरान बाजार में बिकवाली का जोर रहा और सेंसेक्स लगातार चौथे कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ. RBI के फैसले के अलावा, विदेशी निवेशकों का ठंडा रुख भी बाजार में गिरावट का बड़ा कारण रहा. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से विदेशी निवेशक अच्छी-खासी खरीदारी कर रहे हैं. बुधवार को BSE सेंसेक्स 215.68 पॉइंट्स गिरकर 62,410.68 और NSE का निफ्टी 82.25 अंक लुढ़ककर 18,560.50 पॉइंट्स पर बंद हुआ.
बैंक के शेयरों पर रखें नजर
गुरुवार को भी बाजार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा. ऐसी संभावना कम है कि बाजार एकदम से बड़ी छलांग लगा ले. RBI के नीतिगत ब्याज दरों में इजाफे का कुछ असर आज भी मार्केट पर नजर आ सकता है. माना जा रहा है कि बैंकिंग सेक्टर के शेयर आज उड़ान भर सकते हैं. कल दिन दो बैंकों के बारे में बताया गया था, उनके शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. Bank of India में 2.71% की तेजी दर्ज की गई. जबकि Central Bank के शेयर 7.02% बढ़त के साथ बंद हुए. आज भी बैंकों के शेयर में बढ़त का रुख देखा जा सकता है.
इनमें से आ सकती है तेजी
आज जिन अन्य कंपनियों के शेयरों पर नजर रखी जानी चाहिए उनमें LT Foods, Siemens, Indian Bank और Gokul Agro शामिल हैं. इंडियन बैंक के शेयर में कल ज़रूर नरमी देखी गई और यह 0.034% की गिरावट के साथ 292.75 रुपए पर बंद हुआ, लेकिन आज इसमें तेजी देखी जा सकती है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 295 रुपए है. गोकुल एग्रो की बात करें, तो बुधवार को इसमें 11.79% की शानदार तेजी दर्ज की गई. यह शेयर फिलहाल 132.70 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और अभी इसमें काफी संभावना है.
10 रुपए से कम का शेयर
Siemens के लिए भी बुधवार अच्छा रहा. कंपनी के शेयर 5.19% की मजबूती के साथ बंद हुए. 2,907.10 रुपए का ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल से कुछ नीचे चल रहा है.पिछले पांच दिनों में इसने 5.33% रिटर्न दिया है. इसके अलावा, Aakash Exploration के शेयर के आज ऊपर चढ़ने के संकेत हैं. 10 रुपए से कम के इस शेयर का पिछला प्रदर्शन भले ही अच्छा नहीं है, लेकिन बुधवार को यह हरे निशान पर बंद हुआ और आज भी इसके अच्छा करने की उम्मीद है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने इन सभी शेयरों में तेजी का रुख दिखाया है.
टैग्स