होम / बिजनेस / बाजार की चाल आज कैसी भी रहे, इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत!
बाजार की चाल आज कैसी भी रहे, इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत!
शेयर बाजार कल भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
जैसी की आशंका जताई जा रही थी, शेयर बाजार में बुधवार को हाहाकार मच गया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई. बाजार शुरुआत से ही कमजोर संकेत दे रहा था और दिन बढ़ने के साथ कमजोरी भी बढ़ती गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 66728 पॉइंट्स पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 231.90 अंकों का गोता लगाकर 19,901 के लेवल पर जा पहुंचा. इस एक दिन की गिरवट में निवेशकों के करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए. एक्सपर्ट मानते हैं कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर आने वाले फैसले के मद्देनजर वैश्विर बाजारों में कमजोरी रही और इसका प्रभाव भारतीय बाजार पर भी पड़ा.
MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. इस लिस्ट में PNB यानी पंजाब नेशनल बैंक, HDFC बैंक, KNR Constructions, Coal India और Blue Star का नाम शामिल है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसके उलट, MACD ने आज NBCC, Tata Steel, Tata Power, Adani Power और JSW Energy में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है, लिहाजा निवेश को लेकर सावधान रहें.
इन पर भी रखें नजर
MACD के संकेतों के बाद जानते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों में जमकर निवेश कर रहे हैं. SJVN के साथ-साथ Blue Star, Anand Rathi Wealth, Apar Industries और Varroc Engineering वो शेयर हैं, जिनमें निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. SJVN यानी Satluj Jal Vidyut Nigam का शेयर कल 7% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करते हुए 82.10 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है. इस लिस्ट में Penta Gold, Future Lifestyle, SS Infra, Orient Electric, Jiwanram Sheoduttai और Dangee Dums का नाम शामिल है.
टैग्स