होम / बिजनेस / बाजार में बरकरार रह सकती है तेजी, इन शेयरों पर दांव भर सकता है झोली!

बाजार में बरकरार रह सकती है तेजी, इन शेयरों पर दांव भर सकता है झोली!

शेयर बाजार में तेजी का रुख बरकरार रह सकता है. इसकी एक वजह है विदेशी निवेशकों का बाजार में खरीदारी करना.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार पर मेहरबान बने हुए हैं. वह लगातार पैसा लगा रहे हैं और बाजार की चाल बेहतर हो रही है. बुधवार को लगातार दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ. अनुमान है कि बढ़त का सिलसिला आज भी जारी रह सकता है. लिहाजा कुछ ऐसे शेयर हैं, जिन पर नजर रखकर आप प्रॉफिट कमा सकते हैं. बता दें कि रुस्तमजी ब्रांड के तहत काम करने वाली रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी 'कीस्टोन रिएल्टर्स' आज BSE और NSE पर लिस्ट होगी. इसके लिए इश्यू प्राइज 541 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. 

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. दरअसल, देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के अतिरिक्त 2.01 प्रतिशत शेयर खरीदे हैं. ओपन मार्केट से की गई इस खरीदारी के बाद कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 5.01% से बढ़कर 7.02% हो गई है. कल यानी बुधवार को कंपनी के शेयर 1.30% बढ़त के साथ 206.80 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 दिनों में इसमें 0.51% की तेजी आई है. लिहाजा, यह शेयर आज भी मुनाफे का सौदा हो सकता है. 

Can Fin Homes
जैसा कि ऊपर बताया है कीस्टोन रिएल्टर्स (Keystone Realtors) आज शेयर बाजार में लिस्ट होगी, इसके अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद है. इसी तरह, हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी Can Fin Homes के शेयरों में भी तेजी का रुख रह सकता है. बुधवार को इसके शेयर 2.27% की छलांग लगाकर 526 रुपए पर बंद हुए थे. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये तेजी आज भी बरकरार रह सकती है. बीते 5 दिनों में इसमें 1.06%, एक महीने में 0.03% और छह महीने में 13.33% रिटर्न दिया है. 

HG Infra Engineering
HG Infra Engineering के शेयर पर भी आज नजर रखें, इसके भी ऊपर चढ़ने की उम्मीद है. दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को उत्तर प्रदेश में एक प्रोजेक्ट के लिए अडानी रोड ट्रांसपोर्ट की तरफ से एक लेटर मिला है. अडानी समूह की कंपनियां मार्केट में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. अडानी समूह से जिस कंपनी का नाम जुड़ता है, उसके शेयर भागने लगते हैं. इसलिए अनुमान है कि HG Infra Engineering में तेजी देखने को मिले. कंपनी का शेयर फ़िलहाल 573 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

19 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

23 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

23 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

23 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

18 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

23 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

19 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

22 hours ago