होम / बिजनेस / Stock Market: आज कौनसे शेयरों में निवेश हो सकता है मंगलकारी, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Stock Market: आज कौनसे शेयरों में निवेश हो सकता है मंगलकारी, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

शेयर बाजार पिछले कुछ सत्रों से तेजी के साथ बंद हो रहा है. सोमवार को भी मार्केट में तेजी दिखाई दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही. मार्केट पूरे समय ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करता रहा. हालांकि, शुरुआती दौर में बाजार जितनी उछाल के साथ आगे बढ़ रहा था, बाद में उसमें थोड़ी कमी आई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 281.52
अंकों की बढ़त के साथ 72708.16 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 81.55 अंक चढ़कर 22122.25 के लेवल पर पहुंच गया. Sensex के 30 शेयरों में से 17 फायदे में जबकि 13 को नुकसान झेलना पड़ा. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए हैं ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Patanjali Foods, Just Dial, Quess Corp, Rain Industries, Delta Corp और Meghmani Finechem पर तेजी का रुख दर्शाया है. MACD के इस रुख का मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है. जाहिर है ऐसे में आपके लिए इन पर दांव लगाकर मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. RIL, Voltas, Sanofi India, Aarti Drugs, Sonata Software और Cyient में आज गिरावट देखने को मिल सकती है.

इनमें दिख रही मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Adani Ports, Bajaj Auto, Adani Enterprises, Cipla, Dr Reddy's Laboratories और Maruti Suzuki में निवेशकों का भरोसा कायम है. निवेशक लिवाल बने हुए हैं और इस वजह से इन स्टॉक में मजबूत खरीदारी निर्मित हो रही है. इनमें से कुछ ने तो अपना 52 वीक का हाई लेवल भी पार कर लिया है. चलिए इनके पिछले प्रदर्शन पर भी नजर डाल लेते हैं, इससे आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी होगी. अडानी पोर्ट्स के शेयर कल बढ़त के साथ 1,311 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 दिनों में इसने 6.24% का रिटर्न दिया है. Adani Enterprises कल करीब डेढ़ फीसदी की उछाल के साथ 3,265 रुपए पर पहुंच गया. इसी तरह, बजाज ऑटो, सिप्ला, डॉ रेड्डीज और मारुति सुजुकी भी कल फायदे में रहे. इन सभी स्टॉक्स का बीते 5 दिनों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है.    

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

13 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

12 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

8 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

10 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

12 hours ago