होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में मिल रहे हैं मजबूती के संकेत, लगा सकते हैं दांव

आज इन शेयरों में मिल रहे हैं मजबूती के संकेत, लगा सकते हैं दांव

शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. मंगलवार को बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के लिए मंगलवार मंगलकारी साबित नहीं हुआ. वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और कच्चे तेल के दाम में तेजी के चलते BSE Sensex 208.24 अंकों की गिरावट के साथ 62,626.36 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 58.30 पॉइंट्स की नरमी के साथ लाल निशान पर बंद हुआ. आज यानी बुधवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. मंगलवार को अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड और नेस्ले जैसी कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी गई थी, आज भी कुछ शेयरों के ऊपर चढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.    

Jindal Stainless
Jindal Stainless के शेयरों में आज तेजी का रुख रह सकता है. मंगलवार को यह 12.93% की मजबूती के साथ बंद हुआ था. फिलहाल यह 202.15 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. अगर आप ज्यादा महंगा शेयर नहीं खरीदना चाहते, तो यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लीडिंग स्टेनलेस-स्टील कंपनी जिंदल स्टेनलेस ने देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी, ReNew Power के साथ हाल ही में एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसके तहत 300 MW का नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य कंपनी की ओडिशा और जयपुर स्थित इकाई को बिजली की आपूर्ति करना है. 

बैंकिंग सेक्टर के शेयर
आज बैंकिंग सेक्टर के कुछ शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल सकती है. Bank of India और Central Bank के शेयरों में तेजी का संकेत है. बैंक ऑफ इंडिया का शेयर फिलहाल 100 रुपए से नीचे ट्रेड कर रहा है. मंगलवार को यह 4.29% की तेजी के साथ 90 रुपए पर बंद हुआ. बीते 5 दिनों में इसने 7.53% और एक महीने में 27.39% का रिटर्न दिया है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर की बात करें, तो इसमें भी बीते कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई. फिलहाल यह 26.30 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

Shriram Transport Finance
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस को लेकर हाल ही में एक बड़ा डेवलपमेंट हुआ है. Shriram Transport Finance और Shriram City Union Finance को मर्ज करके Shriram Finance का गठन किया गया है. इस बदलाव के साथ ही श्रीराम फाइनेंस भारत की सबसे बड़ी रिटेल NBFC यानी Non-Banking Financial Company बन गई है. इस अपडेट के साथ शेयर बाजार में लिस्टेड Shriram Transport Finance के स्टॉक्स में आज तेजी देखने को मिल सकती है. इस समय यह शेयर 1,322 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने इन सभी शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

15 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

13 hours ago