होम / बिजनेस / आज किन शेयरों में बन रहा है मुनाफा कमाने का मौका? यहां मिलेगा जवाब

आज किन शेयरों में बन रहा है मुनाफा कमाने का मौका? यहां मिलेगा जवाब

शेयर बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है और आज भी बाजार के ग्रीन लाइन पकड़कर चलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले महीने के आखिरी हफ्ते नजर आई तेजी, इस महीने की शुरुआत में भी कायम रही है. सोमवार को जुलाई का पहला कारोबारी दिन था और इस दिन बाजार में सरपट रफ्तार से दौड़ता नजर आया. इस दौरान BSE सेंसेक्स 65,000 के आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए 486 अंकों की उछाल के साथ 65,205 पर बंद हुआ. वहीं NSE निफ्टी ने भी 133 अंकों की बढ़त लेकर 19,322 पर बंद हुआ. आज यानी मंगलवार को भी मार्केट में तेजी बने रहने की उम्मीद है.

MACD का रुझान
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD की मानें तो आज Canara Bank, RIL, HUL, Indiabulls Housing Finance, GAIL, BSE और Bandhan Bank के शेयरों ने तेजी आ सकती है. केनरा बैंक के शेयर कल करीब छह फीसदी की उछाल के साथ 318.30 रुपए पर पहुंच गए थे. बीते 5 दिनों में इसने 7.08% का रिटर्न दिया है. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी सोमवार को 2.42% की तेजी आई और यह 2,612 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. GAIL के शेयर भी ग्रीन लाइन पकड़कर चल रहे हैं. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 1.29% चढ़ चुका है. MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. आज Nykaa, NHPC, Cipla और PTC India के शेयर में गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन पर भी रखें नजर
अब जानते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Suzlon Energy के साथ ही FACT, IDFC और Jindal Saw Limited शामिल हैं. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. Jindal Saw अपने 52 वीक के हाई लेवल 273 के करीब पहुंच गया है. फिलहाल ये 270.10 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह, Fertilisers And Chemicals Travancore Ltd यानी FACT भी बढ़त के साथ 463.55 रुपए पर पहुंच गया है. इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 478.80 रुपए है. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. Jet Airways, Gammon Infra और Viji Finance को लेकर निवेशकों में खास उत्साह नहीं है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

55 minutes ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

55 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

22 hours ago