होम / बिजनेस / Israel और Hamas के युद्ध से सहमा शेयर बाजार, आगे क्या होगा हाल? 

Israel और Hamas के युद्ध से सहमा शेयर बाजार, आगे क्या होगा हाल? 

जैसी की आशंका व्यक्त की जा रही थी, इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का शेयर बाजार पर सीधा असर पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध (Israel-Hamas War) से भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में हाहाकार मचा हुआ है. सप्ताह के पहले दिन बाजार भारी गिरावट के साथ कारोबार रहा है. मार्केट की शुरुआत में ही BSE सेंसेक्स करीब 500 अंक लुढ़क गया था, लेकिन बाद में उसमें कुछ सुधार देखने को मिला. इसी तरह, NSE निफ्टी की भी कमजोर शुरुआत हुई है. आशंका पहले से ही जताई जा रही थी कि इस लड़ाई का इंडियन स्टॉक मार्केट पर नेगेटिव असर देखने को मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाजार में आज आई गिरावट से निवेशकों को लगभग चार लाख करोड़ रुपए का झटका लगा है.

इन शेयरों में बड़ी गिरावट
Suzlon Energy के शेयर खबर लिखे जाने तक 4.64% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. इसी तरह, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के शेयरों में 2.81% की गिरावट आई है. Rail Vikas Nigam Ltd 3.53% और Adani Ports 3.53% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. इसके अलावा, टाटा स्टील, NTPC, SBI, JSW स्टील आदि जैसी कंपनियों के शेयर भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. बैंकिंग सेक्टर से यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, PNB और साउथ इंडियन बैंक के शेयरों ने भी बड़ा गोता लगाया है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 3.32% नीचे आ गया है. 

नजर आता रहेगा असर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इजरायल और हमास के बीच संघर्ष किस दिशा में जाएगा, नहीं कहा जा सकता. यदि इस लड़ाई में ईरान या फिर कोई दूसरा देश कूदता है, तो स्थिति भयानक रूप से बिगड़ सकती है. पहले से ही इस लड़ाई से कच्चे तेल की कीमतों में आग लगने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में अगर ईरान भी युद्ध का हिस्सा बनता है, तो तेल सप्लाई बाधित हो सकती है, जिसके परिणाम बाजार के संदर्भ में काफी खराब होंगे. फिलहाल, मार्केट पर इजरायल-हमास युद्ध का असर दिखाई देता रहेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

56 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago