✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में गिरावट: IT शेयरों में भारी बिकवाली, इन स्टॉक्स में दिख रही तेजी की संकेत

शेयर बाजार में गिरावट: IT शेयरों में भारी बिकवाली, इन स्टॉक्स में दिख रही तेजी की संकेत

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 375.24 अंक टूटकर 82,259.24 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 100.60 अंक गिरकर 25,111.45 पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 375.24 अंक यानी 0.45% टूटकर 82,259.24 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 100.60 अंक यानी 0.40% गिरकर 25,111.45 पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स में एक समय 415 अंकों तक की गिरावट देखी गई. वहीं, शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ चुनिंत शेयर ऐसे भी रहे जिनमें तेजी के संकेत हैं. तो आइए जानते हैं किन स्टॉक्स पर दांव लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है?

बाजार में गिरावट की वजह
गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह आईटी शेयरों में बिकवाली और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता से पहले निवेशकों की सतर्कता रही.

इन शेयरों में आई बड़ी गिरावट

सेंसेक्स की कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. टेक महिंद्रा के शेयरों में करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई. इसकी वजह कंपनी के उम्मीद से कमजोर जून तिमाही के नतीजे रहे. इसके अलावा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) के शेयर भी नुकसान में रहे. गिरावट के बावजूद कुछ शेयरों ने बाजार में मजबूती दिखाई. इनमें टाटा स्टील, टाइटन, टाटा मोटर्स और ट्रेंट के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और इन्होंने बाजार में सकारात्मक रुख बनाए रखा.

तेजी वाले शेयर: खरीदारी का मौका?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ स्टॉक्स में लगातार खरीदारी का माहौल बना हुआ है और इन्होंने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. इनमें सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसीजन, थर्मैक्स, अदानी विल्मर, आलोक इंडस्ट्रीज, एबीबी पावर, आरआर केबल और क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन शामिल हैं. ये शेयर फिलहाल तेजी के संकेत दे रहे हैं और इन पर नज़र बनाए रखना समझदारी हो सकती है.

मंदी के संकेत दे रहे ये शेयर

MACD इंडिकेटर के अनुसार, कुछ शेयरों में कमजोरी शुरू हो चुकी है. इनमें न्यूजेन सॉफ्टवेयर, जेपी पावर, नेटवर्क18 मीडिया, भारत डायनामिक्स, स्वान एनर्जी, टेक महिंद्रा और इंजीनियर्स इंडिया के शेयर शामिल हैं. ऐसे स्टॉक्स में निवेश से फिलहाल बचना बेहतर हो सकता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

9 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.