होम / बिजनेस / Starbucks ने भारत में अब तक बेच डाली इतने करोड़ की Coffee

Starbucks ने भारत में अब तक बेच डाली इतने करोड़ की Coffee

टाटा स्टारबक्स ने वित्त वर्ष 23 में कुल 71 नए स्टोर्स ओपन किए और 15 नए शहरों में एंट्री ली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कॉफी चेन स्टारबक्स (Starbucks) ने भारत में पहली बार 1,000 करोड़ रुपए की बिक्री का आंकड़ा छू लिया है. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड भारत में स्टारबक्स चलाती है. टाटा ने इस अमेरिकी कॉफी ब्रैंड के साथ पार्टनरशिप डील साइन की हुई है. स्टारबक्स की लगभग एक दशक पहले भारत में एंट्री हुई थी, उसके बाद से यह पहला मौका है जब कंपनी ने 1000 करोड़ की बिक्री दर्ज की है.     

2012 में हुई थी शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा और अमेरिकी कंपनी के जॉइंट वेंचर स्टारबक्स की शुरुआत भारत में 2012 में हुई थी. वित्त वर्ष 23 में उसने पहली बार 1,000 करोड़ रुपए की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. FY23 के लिए इसकी शुद्ध बिक्री 1,087 करोड़ रही, जो FY22 की तुलना में 71 प्रतिशत ज्यादा है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान, टाटा स्टारबक्स ने 48 प्रतिशत की रिवेन्यु ग्रोथ दर्ज की, जिससे वित्त वर्ष 2023 की ग्रोथ 71 फीसदी हो गई.

71 नए स्टोर्स खोले
टाटा स्टारबक्स ने वित्त वर्ष 23 में कुल 71 नए स्टोर्स ओपन किए और 15 नए शहरों में एंट्री ली. स्टारबक्स के इतिहास में सालाना आधार पर इतनी तेजी से स्टोर खोलने का यह पहला मौका है. इसके साथ, देश में Starbucks के कुल स्टोर्स संख्या बढ़कर 333 हो गई है. इस कॉफी चेन के आउटलेट अब 41 शहरों में मौजूद हैं. कंपनी की योजना भारत में तेजी से विस्तार की है. इसके लिए आने वाले सालों में कई और स्टोर्स खोले जाएंगे. साथ ही कंपनी अपने मेनू में भी कुछ बदलाव करेगी.  

मिलने वाली है चुनौती
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाला समय स्टारबक्स के लिए चुनौतियों भरा हो सकता है. क्योंकि उसका मुकाबला अब रिलायंस से भी होगा. रिलायंस अपनी आक्रामक रणनीति और प्राइज वॉर शुरू करने के लिए मशहूर है. मुकेश अंबानी की कंपनी ने ब्रिटिश सैंडविच एंड कॉफी चेन Pret A Manger से हाथ मिलाया है. 'प्रेट ए मैनजर' (Pret A Manger) का पहला स्टोर हाल ही में मुंबई में खुला है. स्टारबक्स हाई प्राइसिंज वाली कॉफी चेन है, जबकि मुकेश अंबानी हमेशा से 'किफायती' शब्द को तवज्जो देते आए हैं. इसलिए रिलायंस की एंट्री जहां होती है, वहां प्राइज वॉर शुरू हो जाती है. सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में यह देखने को मिल ही रहा है. ऐसे में संभव है कि आने वाले दिनों में कॉफी सेगमेंट में भी प्राइज वॉर शुरू हो जाए.         

कितना बड़ा है Coffee बाजार?
भारतीय कॉफी बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसके 2025 तक 34.48 हजार करोड़ रुपए का होने की उम्मीद है. रिलायंस की योजना इस साल देश में Pret A Manger के 10 आउटलेट खोलने और अगले पांच सालों में इस संख्या को बढ़ाकर 100 करने की है. Pret A Manger मूल रूप से ब्रिटेन की कंपनी है, लेकिन इसका नाम कुछ हद तक फ्रांसीसी है. वो ऐसे कि फ्रेंच में Pret A Manger का मतलब होता है रेडी टू ईट. Pret A Manger का पहला आउटलेट 1986 में लंदन में खुला था. आज इसकी UK, US, यूरोप और एशिया सहित नौ देशों में 550 शॉप हैं. अकेले लंदन में ही कंपनी 300 से ज्यादा आउटलेट चला रही है, इससे Pret A Manger की लोकप्रियता का अंदाजा हो जाता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

1 minute ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

1 hour ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

1 hour ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

3 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

3 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

1 minute ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

1 hour ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

1 hour ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

3 hours ago