होम / बिजनेस / महंगाई के मौसम में कुछ तो सस्ता हुआ, साबुन के दामों में कटौती; पढ़ें कितनी कम हुईं कीमतें  

महंगाई के मौसम में कुछ तो सस्ता हुआ, साबुन के दामों में कटौती; पढ़ें कितनी कम हुईं कीमतें  

कच्चे माल की कीमत में कमी का फायदा कुछ कंपनियों ने उपभोक्ताओं को पहुंचाते हुए साबुन के दामों में कटौती कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऐसे वक्त में जब सबकुछ महंगा हो रहा हो, कुछ सस्ता होना सुकून देने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई कंपनियों ने साबुन के दाम में कमी की है. इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) का नाम भी शामिल है. इन कंपनियों ने कच्चे माल की कीमतें घटने से साबुन के कुछ ब्रांड के दामों में 15 फीसदी तक की कटौती का ऐलान किया है.

इतना सस्ता हुआ Lux
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने लोकप्रिय ब्रांड्स लाइफबॉय (Lifebuoy) तथा लक्स (Lux) की कीमत में पांच से 11 फीसदी कटौती की है. हालांकि, यह कटौती पश्चिमी क्षेत्र में की गई है. वहीं गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने साबुन के दाम 13 से 15 फीसदी घटाए हैं. जानकारों का कहना है कि दामों में कटौती से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बिक्री में इजाफा हो सकता है. महंगाई की वजह से कुल मांग पहले से ही कमजोर है.

5 के पैक पर इतना फायदा 
GCPLके मुख्य वित्तीय अधिकारी समीर शाह ने बताया कि जिंस की कीमतों में कमी आई है और हमारी कंपनी उन एफएमसीजी कंपनियों में पहली है, जिन्होंने दाम में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया है. विशेषकर साबुनों के लिए जीसीपीएल ने दामों में 13 से 15 फीसदी की कटौती की है. गोदरेज नंबर वन के पांच साबुनों के एक पैकेट की कीमत 140 रुपए से घटाकर 120 रुपए कर दी गई है.

यहां नहीं दिया फायदा
बता दें कि महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर रखा है. खाने-पीने से लेकर ज़रूरत की हर चीज़ महंगी हो गई है. पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही आसमान पर हैं. रसोई गैस ने लोगों के बजट बिगाड़ दिया है. मोदी सरकार के कार्यकाल में LPG सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपए से ज्यादा पहुंच गई है. तेल कंपनियों ने हाल ही में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए थे, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर में कोई कटौती नहीं की, जबकि इसकी ज़रूरत सबसे ज्यादा थी. इतना ही नहीं, बीते दिनों जब कच्चे तेल में नरमी का रुख था, तब भी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटाए गए. अब जब ओपेक देशों ने तेल उत्पादन में कटौती का ऐलान किया है, तो पेट्रोल-डीजल के महंगा होने की आशंका जताई जा रही है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago