✕

होम / बिजनेस / Solitario ने YAAP Digital के साथ मिलाया हाथ, ब्रांड और पैकेजिंग में होगा बड़ा बदलाव

Solitario ने YAAP Digital के साथ मिलाया हाथ, ब्रांड और पैकेजिंग में होगा बड़ा बदलाव

Solitario और YAAP Digital की यह साझेदारी न केवल एक ब्रांड और पैकेजिंग रिफ्रेश है, बल्कि यह एक बड़े विजन का हिस्सा है, जहां लक्जरी को अधिक जागरूक, नैतिक और टिकाऊ बनाया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लेब-ग्रोन डायमंड ब्रांड Solitario ने YAAP Digital के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत ब्रांड की पूरी पहचान और पैकेजिंग को नया रूप दिया जाएगा. यह सहयोग भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रांड की मौजूदगी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Solitario की स्थापना 2022 में रिकी वसंदानी और अभिनेता डॉ. विवेक आनंद ओबेरॉय ने की थी. ब्रांड ने अपने नैतिक मूल्यों, नवाचार और सुंदरता के समन्वय से लेब-ग्रोन डायमंड उद्योग में तेजी से अग्रणी स्थान बना लिया है. अब Solitario अपने पैकेजिंग, इन-स्टोर अनुभव, डिजिटल उपस्थिति और ब्रांड स्टोरीटेलिंग को पूरी तरह से नया रूप देने जा रहा है.

Solitario के को-फाउंडर और सीईओ रिकी वसंदानी ने कहा, *"शुरुआत से ही हमारा लक्ष्य हीरा उद्योग की पारंपरिक सोच को चुनौती देना रहा है, चाहे वो हीरों के निर्माण की प्रक्रिया हो या ग्राहक अनुभव. YAAP के साथ यह साझेदारी हमारी ब्रांड यात्रा में अगला स्वाभाविक कदम है. हमारा उद्देश्य केवल डिज़ाइन और पैकेजिंग को नया रूप देना नहीं, बल्कि ग्राहकों के दिलों और दिमाग में Solitario की एक नई छवि बनाना है."

YAAP के फाउंडर डॉ. अतुल हेगड़े ने कहा, "Solitario सिर्फ एक ज्वेलरी ब्रांड नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे लक्ज़री अपने मूल्यों को बनाए रखते हुए विकसित हो सकती है. YAAP में हम विवेक और रिकी के साथ मिलकर एक नई पहचान तैयार करने को लेकर उत्साहित हैं, जो उतनी ही परिष्कृत, जिम्मेदार और भविष्य-दर्शी हो जितनी उनकी बनाई हुई हीरे. हमारा लक्ष्य है कि हर ग्राहक अनुभव खास और यादगार हो."

को-फाउंडर डॉ. विवेक आनंद ओबेरॉय ने जोड़ा, "Solitario का मूल विचार ही 'कॉन्शस लक्जरी' है यानी ऐसी सुंदरता जो पर्यावरण की कीमत पर न बने. यह ब्रांड और पैकेजिंग रिफ्रेश भले ही विज़ुअल बदलाव लाता है, लेकिन इसकी आत्मा भावनात्मक और नैतिक सोच से प्रेरित है. YAAP के साथ मिलकर हम अपने मूल्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्साहित हैं."

तेजी से बढ़ता ब्रांड, मजबूत निवेश समर्थन

हाल ही में Solitario ने ₹300 करोड़ के मूल्यांकन पर एक नया निवेश दौर पूरा किया है, जिसमें Budhrani Knowledge Trust के ट्रस्टी गौतम बुधरानी ने रणनीतिक निवेशक के रूप में भाग लिया. इससे पहले इस साल $3.6 मिलियन का प्री-IPO फंडिंग राउंड भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया था, जिसमें नीरज गुप्ता, Investi Global और Vicco Group जैसे निवेशक शामिल थे.

यह पूंजी ब्रांड के रिटेल विस्तार, इन्वेंट्री निर्माण, मार्केटिंग और डिजिटल स्केल-अप में निवेश की जा रही है. Solitario का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹200 करोड़ से अधिक की आय हासिल करना है.

Solitario: टिकाऊ सुंदरता की नई परिभाषा

जैसे-जैसे दुनिया में लेब-ग्रोन डायमंड की मांग बढ़ रही है, वैसे-वैसे Solitario सस्टेनेबल स्पार्कल की कहानी को नेतृत्व प्रदान कर रहा है. YAAP की ब्रांडिंग, डिजाइन और डिजिटल स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञता के साथ यह साझेदारी आने वाले समय में लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने जा रही है, एक ऐसी लक्ज़री जो भविष्य की सोच, जिम्मेदारी और सुंदरता का संतुलन हो.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

21 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago