✕

होम / बिजनेस / सोलर फाइनेंस को बढ़ावा देने के लिए Solfin और जापानी वित्तीय संस्था ने की साझेदारी

सोलर फाइनेंस को बढ़ावा देने के लिए Solfin और जापानी वित्तीय संस्था ने की साझेदारी

यह रणनीतिक को-लेंडिंग साझेदारी भारत में सौर ऊर्जा को सुलभ, सस्ता और व्यापक बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

(Waaree) समर्थित सौर ऊर्जा पर केंद्रित एनबीएफसी सोलफिन सस्टेनेबल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (Solfin) ने जापान की एक प्रमुख वित्तीय संस्था के साथ एक रणनीतिक को-लेंडिंग साझेदारी की घोषणा की है. यह पहल भारत में सोलर फाइनेंस की पहुंच को व्यापक बनाने और स्वच्छ ऊर्जा को तेजी से अपनाने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है. इस सहयोग के तहत, सोलर पैनल डीलरों को कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) और अंतिम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

क्या है यह साझेदारी?

यह भागीदारी जापानी वित्तीय संस्था की मजबूत लेंडिंग क्षमताओं और पूंजीगत ताकत को सोलफिन की सौर ऊर्जा क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता, उद्योग से मज़बूत रिश्ते और नवोन्मेषी सोलर फाइनेंसिंग उत्पादों के साथ जोड़ती है. दोनों संस्थाएं मिलकर सोलर सेक्टर की बढ़ती फाइनेंसिंग ज़रूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करेंगी, विशेषकर उन डीलरों और उपभोक्ताओं के लिए जो तेज, किफायती और स्केलेबल वित्तीय समाधान चाहते हैं.

साझेदारी की मुख्य विशेषताएं:

1. सौर पैनल डीलरों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए वर्किंग कैपिटल लोन
2. रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं के लिए लचीले ऋण विकल्प
3. शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कवरेज, जिससे हर कोने में सौर ऊर्जा को अपनाने में मदद मिलेगी
4. को-लेंडिंग संरचना, जो प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और बेहतर क्रेडिट पहुंच को सुनिश्चित करती है

सोलफिन के सह-संस्थापक प्रमोद महंता ने कहा "इस अनूठी साझेदारी के माध्यम से दो वित्तीय संस्थान अपनी-अपनी ताकतों को जोड़कर सोलर फाइनेंस इकोसिस्टम में और अधिक फंडिंग के अवसर उत्पन्न करेंगे. जो भी इकाइयां सोलर फाइनेंस की तलाश में हैं, उन्हें तेज गति से फंडिंग, नवाचारयुक्त उत्पाद और समाधान प्राप्त होंगे, जो उन्हें स्वच्छ ऊर्जा की ओर तेज़ी से स्थानांतरित करने में सक्षम बनाएंगे. वारी का समर्थन हमारी क्षमताओं को और मज़बूत करेगा और हमें नए क्षेत्रों में विस्तार करने में मदद करेगा, जिससे भारत में चल रही सोलर क्रांति को गति मिलेगी."

हरित ऊर्जा की दिशा में साझा प्रतिबद्धता

यह को-लेंडिंग पहल दोनों संस्थानों की भारत के नवीकरणीय ऊर्जा मिशन के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यह साझेदारी देश की सतत विकास यात्रा में एक मजबूत योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

13 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

15 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

16 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

8 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

6 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

16 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

8 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

10 hours ago