होम / बिजनेस / SME IPO दिखा रहे हैं कमाल, शेयर मार्केट में उतरेंगी 100 से ज्यादा कंपनियां!

SME IPO दिखा रहे हैं कमाल, शेयर मार्केट में उतरेंगी 100 से ज्यादा कंपनियां!

भारतीय SMEs ने IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) के माध्यम से 2,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में HEM सिक्योरिटीज द्वारा अहमदाबाद में SME IPO Conclave का आयोजन किया गया था. SME (स्मॉल एंड मीडियम-साइज्ड एंटरप्राइजेज) इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा SME द्वारा शेयर बाजार में उतरने की कोशिश की बदौलत फंड इकट्ठा करने का ट्रेंड आने वाले समय में भी जारी रहेगा और इसमें वृद्धि होगी. 

इकट्ठा किये 2,200 करोड़ रुपये
वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) के बीच भारतीय SMEs ने IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) के माध्यम से 2,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर लिया है और प्रमुख मार्केटों से इकट्ठा की गयी इस रकम में सालाना आधार पर 100% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है. SMEs ने यह राशि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 125 IPO को बेचकर इकट्ठी की है और माना जा रहा है कि वित्त वर्ष 24 में IPO की यह संख्या 200 के पार भी जा सकती है. 

SME IPO Conclave 
HEM सिक्योरिटीज, SME IPO की मार्केट में एक प्रमुख खिलाड़ी है जिसने आज तक 80 से ज्यादा SME लिस्टिंग्स की हैं. HEM सिक्योरिटीज ने SME IPO Conclave का आयोजन किया था ताकि भावी बिजनेस मालिकों को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग करने के लिए प्रेरणा दी जा सके और वह भारत की कामयाबी में भी योगदान दे सकें. साल 2012 में BSE (बोम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने अपने खुद के SME प्लेटफॉर्म्स का निर्माण किया था और पूरे देश में ऐसा करने वाले केवल ये दो एक्सचेंज ही हैं. 

सबसे ज्यादा SME IPO 
HEM सिक्योरिटीज से प्राप्त हुए डाटा की मानें तो 2022 में 57 SME एंटरप्राइजेज ने प्रमुख क्षेत्रों में कदम रखा है और SME प्लेटफॉर्म की शुरुआत होने के बाद से 280 कंपनियां ऐसा कर चुकी हैं. BSE और NSE, दोनों ही एक्सचेंजों के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट की गयी एंटरप्राइजेज की मार्केट वैल्यू 1 लाख करोड़ से ज्यादा है. अपनी कंपनियों को लिस्ट करने की इच्छा रखने वाले अहमदाबाद के 227 बिजनेस मालिकों ने इस Conclave में भाग लिया था. 2022 में गुजरात और महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा SME एंटरप्राइजेज IPO जारी करेंगी जो कुल लिस्टेड कंपनियों की संख्या का 58% होंगी. 

क्यों आयोजित हुआ था Conclave?
SME के प्रमोटर्स, जाने माने इन्वेस्टर्स, स्टॉक मार्केट के अधिकारियों, मर्चेंट बैंकर्स, और फाइनेंशियल मध्यस्थों ने भी इस कांफ्रेंस को अटेंड किया था. इस कार्यक्रम का प्रमुख ध्यान लिस्टिंग के बाद की यात्रा, पहले से लिस्टेड कंपनियों के अनुभव और SME संस्थाओं की लिस्टिंग से वैल्यूएशन रिलीज करने और संपत्ति को डेवेलप करने जैसे प्रमुख विषयों पर था. HEM सिक्योरिटीज की मानें तो conclave का आयोजन SME कंपनियों के मालिकों की लिस्टिंग से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए किया गया था. 
 
यह भी पढ़ें: Meta ने 21,000 कर्मचारियों को निकाला, Mark Zuckerberg की सम्पत्ति में आया उछाल!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

9 minutes ago

Aakash विवाद में BYJU'S को मिली बड़ी सफलता, लेनदारों ने समझौते को दी मंजूरी

कंपनी की लेनदार समिति ने प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है. अब इस मामले पर 18 अगस्त को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरु पीठ में सुनवाई होगी.

2 hours ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 5.75 अंक फिसलकर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ.

3 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

19 hours ago

बड़ी खबरें

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

9 minutes ago

Aakash विवाद में BYJU'S को मिली बड़ी सफलता, लेनदारों ने समझौते को दी मंजूरी

कंपनी की लेनदार समिति ने प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है. अब इस मामले पर 18 अगस्त को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरु पीठ में सुनवाई होगी.

2 hours ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नए सचिव बने डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला

डॉ. तुम्माला फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में यूनेस्को के अंतर्गत भारतीय महासागर सुनामी चेतावनी एवं शमन प्रणाली (IOTWMS) सचिवालय के प्रमुख हैं.