✕

होम / बिजनेस / SMBC को YES बैंक में 24.99% हिस्सेदारी खरीदने की मिली मंजूरी, जानें पूरी डिटेल

SMBC को YES बैंक में 24.99% हिस्सेदारी खरीदने की मिली मंजूरी, जानें पूरी डिटेल

YES बैंक के लिए यह डील एक अहम मोड़ साबित हो सकती है. जापान की SMBC को मिली आरबीआई की मंजूरी से बैंक को वित्तीय स्थिरता और निवेशकों का भरोसा मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्राइवेट सेक्टर का यस बैंक (YES Bank) मुश्किल हालात से बाहर निकलने की कोशिशों में जुटा हुआ है और अब उसे बड़ी राहत मिलती दिख रही है. दरअसल, जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) को बैंक में 24.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस डील को हरी झंडी दी है. खास बात यह है कि इतनी बड़ी हिस्सेदारी होने के बावजूद SMBC को बैंक का प्रमोटर नहीं माना जाएगा.

यस बैंक ने दी जानकारी

यस बैंक ने शेयर बाजार को बताया है कि आरबीआई ने 22 अगस्त 2025 के पत्र के माध्यम से SMBC को बैंक की चुकता शेयर पूंजी और मतदान अधिकारों के 24.99 प्रतिशत तक अधिग्रहण की अनुमति दी है. यह मंजूरी एक साल के लिए वैध होगी. इससे पहले 9 मई 2025 को यस बैंक ने बताया था कि SMBC भारतीय स्टेट बैंक से 13.19 प्रतिशत और सात अन्य शेयरधारकों से 6.81 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर कुल 20 प्रतिशत तक अधिग्रहण करने का प्रस्ताव रख चुका है. इन अन्य शेयरधारकों में एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं.

बैंक का प्रमोटर नहीं होगा SMBC

RBI ने साफ किया है कि प्रस्तावित अधिग्रहण के बाद भी SMBC को यस बैंक का प्रमोटर का दर्जा नहीं मिलेगा. मंजूरी कुछ शर्तों के अधीन है जिनमें बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949, बैंकिंग कंपनियों में शेयर अधिग्रहण पर मास्टर गाइडलाइन और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 का पालन शामिल है. इसके अलावा, इस डील के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से भी स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा.

शेयरों पर दिखेगा असर

इस सौदे की खबर से सोमवार को यस बैंक के शेयरों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है. निवेशक इसे बैंक के लिए सकारात्मक कदम मान सकते हैं. फिलहाल शुक्रवार को बैंक का शेयर 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 19.28 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, दिन के कारोबार के दौरान यह 19.23 रुपये तक भी गिर गया था. हालांकि पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 24.84 रुपये के उच्च स्तर तक गया है, लेकिन तब से इसमें करीब 22 फीसदी की गिरावट दर्ज हो चुकी है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

17 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

20 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

20 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago