होम / बिजनेस / Testing में ही सिंगल विंडो सिस्टम हुआ हिट, भविष्य में इस सुविधा का भी ले सकेंगे आनंद
Testing में ही सिंगल विंडो सिस्टम हुआ हिट, भविष्य में इस सुविधा का भी ले सकेंगे आनंद
सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए आप जहां आसानी से निवेश के लिए अप्रूवल ले सकते हैं वहीं दूसरी ओर आप आसानी से जमीन की भी तलाश कर सकते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
टेस्टिंग के दौर में ही सिंगल विंडो सिस्टम को लेकर निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है. कॉमर्स मंत्रालय का ये पोर्टल अब तक 48000 से ज्यादा आवेदनों को क्लीयर कर चुका है. जबकि अब तक इस पर 76000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. इस पोर्टल पर आने वाले समय में सरकार कई और सुविधाओं को विकसित करने की तैयारी कर रही है, जिसमें फाइलिंग जैसी सुविधा मौजूद है. इसी पोर्टल से फाइलिंग भी कर सकेंगें.
सिंगल विंडो सिस्टम को मिल रहा जबरदस्त उत्साह
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम अभी पूरी तरह से लॉन्च भी नहीं हुआ है. अभी सरकार इसकी बीटा टेस्टिंग कर रही है. बीटा टेस्टिंग के पूरा होने के बाद इसे फाइनल तरीके से लॉन्च किया जाएगा. टेस्टिंग के दौर में ही जिस तरीके से अलग-अलग मंत्रालयों से 48 हजार फाइलें क्लीयर हुई है वो अपने आप में शानदार है.उन्होंने इसके लिए वित्त मंत्रालय का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस तरीके से उन्होंने हमें सपोर्ट किया है उसने हमारे उत्साह को और बढ़ाया है.
भविष्य में ई फाइलिंग की भी मिलेगी सुविधा
कॉमर्स मंत्रालय आने वाले समय में इसके जरिए ई फाइलिंग की सुविधा भी देने पर विचार कर रहा है. मंत्रालय का मानना है कि जो भी लोगों का डेटा उनके पास होगा वो आने वाले समय में इस एप के जरिए यहां से फाइलिंग भी कर सकेंगें. जब उनसे पूछा गया कि आखिर ये कैसे होगा तो उन्होंने कहा कि ये हम पैन नंबर से करने पर विचार कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि हमारे पास इन कंपनियों का डेटा तो पहले से मौजूद रहेगा ही बस आपको अपने उस महीने का डिटेल और प्रोग्रेस रिपोर्ट देनी है जिस महीने का आप रिटर्न फाइल कर रहे हैं.
सरकार ने जुटाया देशभर में बड़ा लैंड बैंक
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस पोर्टल के जरिए सरकार अभी तक एक लाख से ज्यादा ऐसी जमीनों का लैंड बैंक जुटा चुकी है जहां निवेशक अपने उद्यम लगा सकते हैं. इस पोर्टल पर ये भी सुविधा दी गई है आप उस प्लांट जीआई मैपिंग के जरिए साइट पर भी देख सकते हैं.आप देख सकते हैं कि प्लांट की फिजिकल लोकेशन कैसी है, जिससे आप अपनी फैक्ट्री लगाने के लिए अपनी पसंद की लोकेशन देख सकते हैं. यही नहीं आप इसी पोर्टल से उस लैंड के लिए उस राज्य के विकास प्राधिकरण से भी संपर्क कर सकते हैं.
टैग्स