होम / बिजनेस / पार्टी में नहीं जाना, विनम्रता के साथ बातें करना; कुछ ऐसे थे अरबपति बिजनेसमैन पालोनजी

पार्टी में नहीं जाना, विनम्रता के साथ बातें करना; कुछ ऐसे थे अरबपति बिजनेसमैन पालोनजी

Pallonji Mistry Lifestyle: पालोनजी अरबपति बिजनेसमैन थे, लेकिन उनकी जीवनशैली एकदम साधारण थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अरबपति बिजनेसमैन और रियल एस्टेट के बादशाह पालोनजी मिस्त्री अब इस दुनिया में नहीं रहे. शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का निधन उनके आवास पर हुआ. वे 93 वर्ष के थे.

पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त किया
पालोनजी कितनी महान हस्ती थे और वे कितने सम्मानित थे, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज हस्तियों ने शोक प्रकट किया. 

किसी पार्टी में नहीं जाते थे
पालोनजी अरबपति बिजनेसमैन थे, लेकिन उनकी जीवनशैली एकदम साधारण थी. ऐसा कहा जाता है कि वे कभी किसी पार्टी में नहीं जाते थे. 1 जून, 1929 को गुजरात के एक पारसी परिवार में जन्मे पालोनजी मिस्त्री ने मुंबई में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. उसके बाद हाइयर एजुकेशन के लिए वे लंदन चले गए. पढ़ाई पूरी करने के बाद वे पारिवारिक व्यवसाय के साथ जुड़ गए.

ब्रिटिश स्टाइल था पसंद
आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका के अनुसार, 'पालोनज काम से काम रखते थे. बहुत सभ्य और विनम्र होकर बात करते थे. आप जब उनसे बात करेंगे तो आपको अहसास ही नहीं होगा कि आप किसी अरबपति बिजनेसमैन से बात कर रहे हैं. उनका घर और ऑफिस दोनों ब्रिटिश स्टाइल का था. वे रहते भी ब्रिटिश स्टाइल में ही थे. उनका एक कमरा इतन बड़ा था, मानो उसमें फुटबॉल खेला जा सके.'

2003 में भारत की नागरिकता छोड़ दी
पालोनजी मिस्त्री ने आयरिश महिला पाट्सी पेरिन डुबास से शादी रचाने के बाद आयरलैंड की नागरिकता हासिल कर ली थी. उन्होंने 2003 में भारतीय नागरिकता आत्मसमर्पण कर दी थी. वे आयरलैंड के सबसे अमीर शख्स थे.

50 अधिक देशों में फैला कारोबार
पालोनजी मिस्त्री को 2016 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार आज 50 से अधिक देशों में फैला हुआ है. उनकी कंपनी में 50,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं. RBI हेडक्वार्टर, मुंबई का ओबेराय होटल, SBI, HSBC, हांगकांग और शंघाई बैंक जैसी कई नामी बिल्डिंग्स पालोनजी की ही देन है.

'मुगल-ए-आजम'
यदि आपको 1960 में बना फिल्म 'मुगल-ए-आजम' याद हो तो बता दें कि उसके निर्माता पालोनजी के पिताजी ही थे. 2004 में भी फिल्म का रंगीन वर्जन भी इसी परिवार ने बनवाया. 

पालोनजी के 4 बच्चे
पालोनजी के परिवार में अब उनकी पत्नी पाट्सी पेरिन डुबास और 4 बच्चे हैं. दो बेटे शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री के अलावा दो बेटियां लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

16 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

18 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

18 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

21 hours ago