✕

होम / बिजनेस / आज शेयर बाजार में तेजी के संकेत, इन शेयरों में हो सकता है मुनाफा

आज शेयर बाजार में तेजी के संकेत, इन शेयरों में हो सकता है मुनाफा

बुधवार को BSE का सेंसेक्स 539.83 अंकों की छलांग लगाकर 82,726.64 अंक पर बंद हुआ, जबकि NSE का निफ्टी 159 अंक की बढ़त के साथ 25,219.90 अंक पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 539.83 अंकों की छलांग लगाकर 82,726.64 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 159 अंक की बढ़त के साथ 25,219.90 अंक पर पहुंच गया. एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख और बैंकिंग व पेट्रोलियम शेयरों में लिवाली के चलते यह उछाल दर्ज की गई.

जापान-अमेरिका व्यापार समझौते का असर, एशियाई बाजारों में उछाल

एशियाई बाजारों में मजबूती की एक प्रमुख वजह जापान और अमेरिका के बीच हालिया व्यापार समझौता रहा, जिससे निवेशकों में भरोसा बढ़ा. इसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा, और निवेशकों ने बैंकिंग, ऑटो व ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में जोरदार खरीदारी की.

सेंसेक्स में तेजी लाने वाले प्रमुख शेयर

सेंसेक्स की बात करें तो टाटा मोटर्स में सबसे अधिक 2.51% की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी लाभ में रहे. आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक ने कारोबारी सत्र के दौरान अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर को छुआ, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पांच दिनों की गिरावट के बाद 0.83% की मजबूती हासिल की.

कल कमजोर प्रदर्शन करने वाले शेयर

कुछ शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला. इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटीसी शामिल थे, जिनमें बिकवाली का दबाव देखा गया.

तेजी वाले शेयर जिनमें हो सकती है कमाई

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में कुछ शेयर ऐसे भी रहे, जो अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. यह संकेत है कि इन शेयरों में मजबूती जारी रह सकती है. इनमें MRPL (मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स), Ola Electric Mobility, Elgi Equipments, CreditAccess Grameen, JM Financial, Godrej Agrovet और Olectra Greentech शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयरों में लगातार खरीदारी देखी जा रही है, जिससे निवेशकों को आगामी समय में लाभ की संभावना बन रही है.

गिरावट की ओर बढ़ते शेयर

तकनीकी विश्लेषण में MACD इंडिकेटर के अनुसार कुछ शेयरों में मंदी के संकेत मिले हैं. Macrotech Developers, Century Textiles, Triveni Turbine, Mastek Ltd, Colgate-Palmolive, Zee Entertainment और Honasa Consumer (Mamaearth) जैसे शेयरों में कमजोरी देखी जा रही है. इन शेयरों में गिरावट का रुझान शुरू हो चुका है, इसलिए निवेशकों को इनमें सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

बाजार की मौजूदा चाल सकारात्मक बनी हुई है, लेकिन निवेशकों को स्टॉक्स का चयन सोच-समझकर करना चाहिए. जहां एक तरफ कई कंपनियों के शेयर तेजी के संकेत दे रहे हैं, वहीं कुछ शेयरों में गिरावट की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में सावधानीपूर्वक निवेश करना ही समझदारी होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

6 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

23 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago