होम / बिजनेस / HDFC Bank के शेयरों पर अब क्या हो रणनीति, निवेश बढ़ाएं या इंतजार करें? 

HDFC Bank के शेयरों पर अब क्या हो रणनीति, निवेश बढ़ाएं या इंतजार करें? 

HDFC और HDFC बैंक का मर्जर अस्तित्व में आ चुका है और अब HDFC दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

HDFC Bank के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है. 1 जुलाई से HDFC Bank और HDFC का मर्जर प्रभावी हो गया है, ऐसे में आने वाले दिनों में HDFC बैंक के शेयर प्राइज और बढ़ सकते हैं. आज सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास बैंक के शेयर 1.61% की बढ़त के साथ 1,728.80 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों की बात करें, तो इस दौरान इसमें 5.58% का उछाल दर्ज हुआ है. HDFC बैंक के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,757.50 रुपए है. 

25 पर 42 शेयर मिलेंगे
इस मर्जर के बाद HDFC बैंक बाजार मूल्य के हिसाब से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया है. वहीं, HDFC Ltd के शेयर खबर लिखे जाने तक 2.31% की तेजी के साथ 2,887.20 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. पिछले 5 दिनों में इसमें 6.67% की तेजी आई है. HDFC के शेयर की डीलिस्टिंग 13 जुलाई से प्रभावी हो जाएगी. यानी HDFC के शेयर इस दिन से स्टॉक मार्केट से हट जाएंगे और संयुक्त कंपनी के शेयर 17 जुलाई से ट्रेड होंगे. मर्जर एग्रीमेंट के तहत HDFC को HDFC बैंक में 41% की हिस्सेदारी मिलेगी. HDFC के शेयरहोल्डर्स को हर 25 शेयर पर HDFC Bank के 42 शेयर मिलेंगे.

निवेश से होगा फायदा  
ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिर HDFC Bank के शेयरों को लेकर रणनीति क्या रखी जाए? बाजार के जानकार मानते हैं कि यह मौका HDFC बैंक में निवेश करने का है, क्योंकि आगे इसमें और ग्रोथ दर्ज हो सकती है. ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली के अनुसार, इस शेयर में निवेश से फायदा होगा. यह एक आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है. बता दें कि HDFC Bank का वर्तमान वैल्यूएशन एक साल के अर्निंग/शेयर (EPS) का करीब 16 गुना है, जो 15 साल के औसत से 20% नीचे है. यानी बैंक के शेयर अपने ऐतिहासिक औसत से नीचे ट्रेड कर रहे हैं.

इतनी हो गई वैल्यूएशन
ब्लूमबर्ग के अनुसार, विलय के बाद अस्तित्व में आए नए HDFC बैंक की वैल्यूएशन 172 अरब डॉलर हो गई है. दुनिया के सबसे बड़े बैंक JP Morgan की वैल्यूएशन 416.5 अरब डॉलर है. जबकि दूसरे नंबर के इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड (ICBC) की 228.3 अरब डॉलर और तीसरे नंबर के बैंक ऑफ अमेरिका की 227.7 अरब डॉलर की वैल्यूएशन है. एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि HDFC बैंक और HDFC के मर्जर के बाद अस्तित्व में आई कंपनी मार्केट कैप में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

20 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

34 minutes ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

45 minutes ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

5 hours ago

बड़ी खबरें